फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Today in India Latest News Updates : India reports 46951 new COVID cases and 212 deaths Health Ministry

COVID-19 : नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड करीब 47 हजार नए केस, मौतों की संख्या ने भी बढ़ाई चिंता

Mon, 22 Mar 2021 10:09 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 22 Mar 2021 10:09 AM IST
सार

  • पिछले साल देश में आज ही के दिन लगा था जनता कर्फ्यू,
  • उस वक्त देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 360 मरीज थे
  • एक साल बाद आज रिकॉर्ड 46,951 नए कोरोना मरीज मिले

विज्ञापन
Coronavirus Cases Today in India Latest News Updates : India reports 46951 new COVID cases and 212 deaths Health Ministry
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : prayagraj

विस्तार

देश में एक साल पहले वैश्विक महामारी ने दस्तक दी थी। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में आज से ठीक एक साल पहले इसी दिन जनता कर्फ्यू लगाया गया था... और आज एक साल बाद देश कोरोना संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहा है। देश में लगातार कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में स्थिति विकराल होने के बाद कई तरह की पाबंदियां लगाईं गईं हैं।

विज्ञापन


देश में कोरोना के नए मामले हर दिन पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस साल सोमवार सुबह बीते 24 घंटे में पहली बार कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 46,951 नए मामले दर्ज किए गए। करीब पांच महीने बाद कोरोना के नए मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। वहीं कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटों में 212 से अधिक लोगों की जान चली गई। केंद्रीय मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

पांच महीने के बाद सर्वाधिक मामले आए
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 46,951 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,16,46,081 पहुंच गए हैं। बता दें कि इस साल का सर्वाधिक आंकड़ा है, जबकि पिछले साल 6 नवंबर को 47,000 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे।वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 212 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,59,967 पहुंच गई है।
Trending Videos

सक्रिय मामले तीन लाख के पार 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 21,180 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,11,51,468 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम रह गई है। वहीं पिछले कई महीनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले मार्च में एक बार फिर तीन लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले सक्रिय मामले लगातार दो लाख से नीचे बने हुए थे। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3,34,646 हैं। 

बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। अब तक 4,50,65,998 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed