फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus cases in maharashtra today, Rajesh tope statement on covid 19 positivity rate in maharashtra

राहत की खबर : महाराष्ट्र में घटने लगी है संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटे में 891 लोगों की गई जान

Wed, 05 May 2021 05:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 05 May 2021 05:26 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में कोरोना के 51,880 नए मामले सामने आए। जबकि इस अवधि में 65,934 लोग ठीक हुए और 891 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,41,910 है, जबकि अब तक कुल 71,742 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Coronavirus cases in maharashtra today, Rajesh tope statement on covid 19 positivity rate in maharashtra
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कई राज्यों में अब भी कोरोना का कहर लगातार जारी है लेकिन इस बीच महाराष्ट्र से राहत की खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 51,880 नए मामले सामने आए। जबकि इस अवधि में 65,934 लोग ठीक हुए और 891 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,41,910 है, जबकि अब तक कुल 71,742 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के 15 जिलों में कोरोना के मामलों में कमी: टोपे
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि मुंबई और ठाणे सहित 15 जिलों में कोरोना के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन अन्य जिलों में मामलों में अभी भी बढ़ोतरी जारी है।
विज्ञापन


इन जिलों में घट रहे मामले
टोपे ने कहा कि 15 जिलों- मुंबई, धुले, नांदेड़, भंडारा, ठाणे, नासिक, लातूर, नंदुरबार, नागपुर, औरंगाबाद, अमरावती, रायगढ़, ओसमाबाद, चंद्रपुर और गोंदिया में कोविड-19 के मामले रोज घट रहे हैं। टोपे ने कहा कि सरकार कोविड-19 संक्रमण के अधिक मामलों वाले जिलों में संक्रमण की संख्या को कम करने का लक्ष्य बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोपे ने कहा कि राज्य सरकार रूसी टीके स्पुतनिक वी के निर्माता के साथ बातचीत करके इस टीके का खरीद मूल्य तय करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि सांगली, सतारा, बुलढाणा और कोल्हापुर सहित लगभग 20 जिलों में कोविड-19 मामले अभी भी बढ़ रहे हैं और हमारा लक्ष्य उन्हें कम करना है। 

राज्य में रोज 2.5 लाख से 2.8 लाख जांच: टोपे
उन्होंने कहा प्रतिदिन जांच की संख्या 2.5 लाख से 2.8 लाख के बीच होती है, जिनमें से आरटीपीसीआर65 फीसदी और रैपिड एंटीजन टेस्ट 35 फीसदी होते हैं।  टोपे ने बताया कि देश में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य को रेमडेसिविर की 3.5 लाख शीशियां और 20,000 ऑक्सीजन सांद्रक मिलेंगे। टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र द्वारा प्राप्त किए जाने वाले रेमेडेसिविर भंडार में से 40,000 इंजेक्शन मिल चुके हैं और पहले से ही उपयोग किए जा रहे हैं।


महाराष्ट्र में पत्रकारों को फ्रंट लाइन कर्मी का दर्जा मिले: बालासाहेब थोराट
इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि पत्रकारों को कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मी माना जाए ताकि उन्हें कोविड-19 रोधी टीका लग सके। राज्य के राजस्व मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि पूरी महामारी के दौरान कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद पत्रकार अपने जीवन को खतरे में डाल कर काम करते रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed