फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases In India Today All Updates, Covid 19 Cases In India on monday, Corona Vaccination In India

राहत: कोरोना के मामले में आज भारी कमी, बीते 24 घंटे में 32937 नए मरीज, 417 लोगों की मौत

Mon, 16 Aug 2021 10:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 16 Aug 2021 10:21 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 32,937 नए मामले आए हैं जबकि 417 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Coronavirus Cases In India Today All Updates, Covid 19 Cases In India on monday, Corona Vaccination In India
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में सोमवार को कोरोना के मामले में कमी के साथ-साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 32,937 नए मामले आए हैं जबकि 417 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,909 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,81,947 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,642 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 31411924 हो गई है।

विज्ञापन


रविवार को आए थे 36,083 नए मामले, 493 की हुई थी मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले आए थे जबकि 493 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 37,927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 3,85,336 थी। 
विज्ञापन


गुजरात के आठ शहरों में बढ़ा लॉकडाउन
कोरोना के खतरे को देखते हुए गुजरात सरकार ने भी करीब आठ शहरों में कोरोना लॉकडाउन को 28 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इसे लेकर  अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है जो पाबंदियां 29 जुलाई लागू हुई थी वही पाबंदियां 28 अगस्त तक लागू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में कोरोना ने बढ़ाई चिंता 
रविवार को केरल के मलप्पुरम, तृश्शूर, कोझीकोड, एर्णाकुलम में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए। यहां दो हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। केरल के सभी राज्यों में 4,99,000 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 27,636 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 


राष्ट्रीय महामारी नियंत्रण केंद्र के अधिकारियों के साथ केरल पहुंच रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एएनआई को बताया कि केरल में वह मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह मंगलवार को असम का दौरा भी करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed