फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases In India Today All Updates, Corona Death Cases on saturday, Health ministry updates

राहत: कोरोना के छह हजार मामले हुए कम, आज 38 हजार मिले नए मरीज, 617 लोगों ने गंवाई जान

Sat, 07 Aug 2021 10:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Aug 2021 10:02 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,628 नए मामले आए हैं जो कि बीते पांच दिनों के बाद सबसे कम है। हालांकि मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Coronavirus Cases In India Today All Updates, Corona Death Cases on saturday, Health ministry updates
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर शनिवार को राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,628 नए मामले आए हैं जो कि बीते पांच दिनों के बाद सबसे कम है। हालांकि बीते 24 घंटे में मृतकों की संख्या बढ़कर 617 हो गई है जिसने एक बार फिर से लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है।  वहीं, 40,017 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में  एक्टिव मरीजों की संख्या 4,12,153 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह  4,27,371 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,10,55,861 हो गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आए थे कोरोना के 44,643 नए मामले 
शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 44,643 नए मामले आए थे। इस दौरान देश में 41, 096 लोग स्वस्थ हुए थे। वहीं, पिछले 24 घंटों 464 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद देश में कुल मृतकों की संख्या 4,26,754 हो गई। वहीं गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42,982 नए मामले सामने आए थे और 41,726 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी थी। इस दौरान 533 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

 
मुंबई के बांद्रा के लिए राहत की खबर
इस बीच बांद्रा , महाराष्ट्र का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां कोरोना वायरस का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। शुक्रवार को यहां अंतिम मरीज को भी छुट्टी दे दी गई। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के अनुसार केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, 23 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। 

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार 
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंचने पर केंद्र सरकार ने खुशी जताई है। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश में वैक्सीन की 50 करोड़ से अधिक खुराक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है कि टीके सभी लोगों तक पहुंचे और इस जानलेवा महामारी से छुटकारा मिले। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इस अभियान में आपने जो भूमिका निभाई वह प्रशंसनीय है।


वर्तमान में वैक्सीन उत्पादन 40 लाख प्रतिदिन: डॉ. भारती प्रवीण पवार
पवार ने कहा कि प्रारंभ में, प्रति दिन लगभग 2.5 लाख टीकों का उत्पादन किया गया था। आज यह बढ़कर लगभग 40 लाख प्रतिदिन हो गई है। मुझे लगता है कि उत्पादन क्षमता में इस वृद्धि के साथ, हम लोगों को और भी बेहतर तरीके से टीकाकरण करने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के उत्पादन में कमी नहीं आने देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed