फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus cases in india on 21st feb 14264 new covid 19 infections reported in last 24 hours 90 people died

देश में आज भी बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले 14264 नए मरीज

Sun, 21 Feb 2021 10:14 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sun, 21 Feb 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
coronavirus cases in india on 21st feb 14264 new covid 19 infections reported in last 24 hours 90 people died
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14,264 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। शनिवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कल संक्रमण के 14,000 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,264 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,09,91,651 हो गई है। वहीं, इस दौरान 90 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,302 हो गई है।
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,89,715 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 11,667 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,45,634 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं अब तक 1,10,85,173 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।

केरल और महाराष्ट्र में 74 प्रतिशत से अधिक सक्रिय मामले हैं। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी दैनिक मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी दैनिक मामलों में तेजी देखी जा रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

छठवें दिन 14 हजार बढ़े नए मरीज
वहीं सात दिनों के औसत में दैनिक मामलों की संख्या अब पिछले छह दिनों से लगातार बढ़ रही है, इसमें इस अवधि के दौरान लगभग 1,000 की वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र में महामारी के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। यहां के मामलों में पिछले 14 दिनों में 58 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। केरल में शनिवार को 4,650 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं शुक्रवार को राज्य में 4,585 नए मरीज सामने आए थे। देश में वायरस से मरने वालों की संख्या घटकर 89 हो गई। इससे पहले दिन यह संख्या 100 थी। इस तरह मृतकों की संख्या में मामूली गिरावट आई है।
 


चार राज्यों में रोजाना बढ़ रहे मामले
पिछले कुछ दिनों से, देश के चार राज्यों - केरल, महाराष्ट्र, पंजाब और मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें तेलंगाना, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 43,127 है जो कि कुल पॉजिटिव मामलों का 1.30 फीसदी है। मामलों में वृद्धि के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के संचरण की चेन को तोड़ने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी किये गए दिशा-निर्देशों को फिर से दोहराया है।

दुनिया के टॉप-15 संक्रमित देशों की सूची में शामिल हुआ भारत
कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से भारत एक बार फिर उन टॉप-15 देशों की सूची में शामिल हो गया है जहां सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं। भारत 30 जनवरी को पुर्तगाल, इंडोनेशिया और आयरलैंड को पीछे छोड़ते हुए 17वें नंबर पर पहुंच गया था। हालांकि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसकी वजह से भारत फिर से दुनिया के सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की सूची में शामिल हो गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed