फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases In India On 2 September, India reports 47,092 new COVID19 cases and 509 deaths in last 24 hours, Highest in two months

फिर डराने लगा कोरोना: दो महीने बाद आए सबसे अधिक संक्रमण के मामले, 509 लोगों की मौत

Thu, 02 Sep 2021 09:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Sep 2021 09:44 AM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच गुरुवार को दो महीने बाद सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 47,092 नए मामले आए हैं जबकि 509 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Coronavirus Cases In India On 2 September, India reports 47,092 new  COVID19 cases and 509 deaths in last 24 hours, Highest in two months
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच गुरुवार को दो महीने बाद सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 47,092 नए मामले आए हैं जबकि 509 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,181 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या   3,89,583 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,39,529 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,20,28,825 हो गई है।

विज्ञापन


बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,965 नए मामले आए थे
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,965 नए मामले आए थे जबकि 460 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 33,964 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। कोरोना के मामले में वृद्धि ने लोगों के साथ-साथ भारत सरकार की चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने राज्यों को त्यौहार के मौसम में सावधान रहने के लिए कहा है एवं लोगों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने को कहा है।
विज्ञापन


केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 32,803 मामले सामने आए
केरल में गुरुवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 32,803 मामले सामने आए हैं और  173 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि भारत के दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में अभी सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट है। केरल के सात जिले (एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझीकोड, पलक्कड़, कोल्लम और कोट्टायम) में रोजाना 2000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सितंबर तक 66 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गईं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, एक सितंबर तक देशभर में 66 करोड़ 30 लाख 37 हजार कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। बीते दिन 81.09 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 52 करोड़ 50 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बुधवार को करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी दर चार फीसदी से कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed