फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus cases covid-19 new cases jn.1 variant death rates union health ministry

Corona Alert: कोरोनावायरस के 305 नए मामले दर्ज, 24 घंटों में तीन की मौत; सक्रिय मामलों में गिरावट

Thu, 18 Jan 2024 01:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Jan 2024 01:14 PM IST
सार

 स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस के कारण पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
coronavirus cases covid-19 new cases jn.1 variant death rates union health ministry
कोरोनावायरस - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.

विस्तार

भारत में फिर एकबार कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। गुरुवार को 305 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेटा जारी कर इसकी जानकारी दी है। आए दिन कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट भी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामलों की संख्या अब गिरकर 2,439 हो चुकी है। 
विज्ञापन


24 घंटों में तीन की मौत 
पिछले 24 घंटों में तीन लोगों के मरने की सूचना मिली है। पांच दिसंबर तक मामलों में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन नए वेरिएंट के आगमन और बढ़ती ठंड के कारण एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। पांच दिसंबर के बाद 31 दिसंबर को सबसे ज्यादा 841 मामले दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन


सक्रिय मामलों में 92 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन के तहत ही ठीक हो गए। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'नए मामलों में जेएन.1 सब वेरिएंट तेजी से वृद्धि नहीं कर रहा है।' भारत ने कोविड-19 की तीन लहरों का अनुभव किया है। साल 2021 के जून में कोविड-19 के मामले और मृत्यु दर चरम पर थी। सात मई 2021 में  414,188 नए मामले और 3915 मौत दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed