फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Case News In Hindi : Plasma therapy trial approved in 21 hospitals in 10 states

10 राज्य के 21 अस्पतालों में प्लाज्मा थैरेपी के ट्रायल को मिली मंजूरी

Sat, 09 May 2020 03:55 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 09 May 2020 03:55 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi :  Plasma therapy trial approved in 21 hospitals in 10 states
Plasma Therapy - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस से संक्रमित संक्त्रस्मित मरीजों को गंभीर अवस्था से बाहर लाने के लिए प्लाज्मा थैरेपी के ट्रायल को अब मंजूरी मिल चुकी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने 10 राज्य के 21 अस्पतालों में यह ट्रायल करने का फैसला लिया है जिसे क्लीनिकल ट्रायल रजिस्ट्री ऑफ इंडिया (सीटीआरआई) में पंजीकृत करा लिया है।

विज्ञापन


फिलहाल इस ट्रायल के लिए 452 संक्त्रस्मित मरीजों को शामिल किया है। आईसीएमआर के अनुसार इस ट्रायल के लिए दिल्ली एम्स सहित देश के 111 चिकित्सीय संस्थानों से आवेदन मिले थे लेकिन फिलहाल 21 अस्पतालों को ही मंजूरी मिल सकी है।
विज्ञापन


हालांकि इन अस्पतालों को अभी और वक्त दिया गया है लेकिन जैसे ही 400 मरीजों का पंजीयन पूरा हो जाएगा उसके बाद अस्पताल की संख्या नहीं बढ़ेगी। महाराष्ट्र के पांच और गुजरात के चार अस्पतालों के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडू के चार व तेलंगना, कर्नाटक और पंजाब के एक एक अस्पताल शामिल हैं। पीजीआई चंडीगढ़ भी इस ट्रायल में सहभागिता करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्लाज्मा थैरेपी के लिए बेहद सटीक ट्रायल होने की आवश्यकता है। इसके लिए आईसीएमआर के वैज्ञानिक ट्रायल की निगरानी रखेंगे। दरअसल अभी तक देश में कई अस्पतालों को ट्रायल की मंजूरी मिली थी लेकिन इसके परिणाम में विरोधाभास होने के चलते आईसीएमआर की निगरानी में इसे किया जाएगा।


दिल्ली के मैक्स अस्पताल की ओर से एक मरीज पर ट्रायल किया गया था जोकि अब स्वस्थ्य होकर घर जा चुका है। अस्पताल ने दावा किया कि वेंटिलेटर पर मौजूद मरीज को उन्होंने प्लाज्मा थैरेपी के जरिए स्वस्थ्य कर दिया। वहीं दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भी अभी ट्रायल चल रहा है जिसके अब तक परिणाम सामने नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed