फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: Vaccine supplements to people who have recovered from Covid 19 help protect against delta variant

शोध: कोविड से उबर चुके लोगों को टीके की खुराक से डेल्टा वैरिएंट से बचाव में मिलती है मदद 

Sat, 03 Jul 2021 11:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 03 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: Vaccine supplements to people who have recovered from Covid 19 help protect against delta variant
डेल्टा प्लस - फोटो : pixabay

कोविड-19 से उबरने पर टीके की एक या दोनों खुराक ले चुके लोगों को आगे कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से ज्यादा सुरक्षा मिलती है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है। अध्ययन की अभी समीक्षा की जानी है और इसे शुक्रवार को ‘बायोरेक्सिव प्रीप्रिंट सर्वर’ पर पोस्ट किया गया था।

विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे और न्यूरोसर्जरी विभाग, कमांड हॉस्पिटल (दक्षिणी कमान) के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के संबंध में कोविशील्ड टीके को लेकर अध्ययन किया है।
विज्ञापन


भारत में बी.1.617 के मामलों में हालिया उभार के बाद लोक स्वास्थ्य के लिए नयी चिंताएं पैदा हो गई हैं। अध्ययन में कहा गया, स्वरूप में आगे बी.1.617.1 (कप्पा), बी.1.617.2 (डेल्टा) और बी.1.617.3 बदलाव हुआ। जाहिर है, डेल्टा स्वरूप धीरे-धीरे दूसरे स्वरूप पर हावी हो गया है। इसी के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे चिंता का विषय बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में कहा गया, डेल्टा स्वरूप के ज्यादा प्रसार से भारत में महामारी की दूसरी लहर पैदा हुई, जिसने लाखों लोगों को प्रभावित किया। 

दुनियाभर में बढ़े मामले
दुनियाभर में कोरोना के तेजी से बढ़ते डेल्टा वैरिएंट को लेकर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। कई देशों में संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि वहां पर फिर से लॉकडाउन लगाने जैसी स्थितियां बनने लगी हैं। इससे लोगों को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है, स्वास्थ्य संगठन लगातार इस बारे में विचार मंथन कर रहे हैं। इस बीच यूरोपियन मेडिकल एजेंसी (ईएमए) ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन की दो डोज देने की नीति डेल्टा वैरिएंट्स से सुरक्षा देने में काफी कारगर साबित हो सकती है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेल्टा वैरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए इसे यूरोपीय देशों के लिए अगली लहर का कारक बनने की आशंका जताई थी।
 
भारत में 50 से अधिक मामले 
अब तक देश के 12 राज्यों में मिला डेल्टा प्लस तेजी से फैल रहा है। डेलटा प्लस के नए मामले 60 का आंकड़ा पार कर चुके हैं।  स्थिति यह है कि बीते एक सप्ताह में महाराष्ट्र में 14 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली और पश्चिम बंगाल में भी इस वैरिएंट की मौजूदगी की आशंका व्यक्त की गई है। 

पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि महाराष्ट्र में 14 और नए मामले डेल्टा प्लस के मिले हैं। अब तक यहां 34 मरीज डेल्टा प्लस से संक्रमित मिल चुके हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश से जांच के लिए पहुंचे सैंपल में तीन और डेल्टा प्लस संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में डेल्टा प्लस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 66 हो चुकी है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, केरल, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में डेल्टा प्लस के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी इस वैरिएंट को संदिग्ध माना गया है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed