{"_id":"618e60d2e5112277cf4653ae","slug":"corona-virus-updates-focusing-on-vaccination-for-adults-says-union-health-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona vaccination: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 30 नवंबर तक 90 फीसदी लोगों को सिंगल डोज देने का लक्ष्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona vaccination: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 30 नवंबर तक 90 फीसदी लोगों को सिंगल डोज देने का लक्ष्य
Fri, 12 Nov 2021 10:41 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:41 PM IST
सार
पीएम मोदी ने हर घर दस्तक अभियान का आगाज करते हुए इसे तेजी से आगे बढ़ाने की अपील की थी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के खिलाफ हर घर दस्तक अभियान में तेजी आ गई है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि फिलहाल बूस्टर डोज नहीं बल्कि व्यस्कों के टीकाकरण पर फोकस किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. मनोहर अगनानी ने कहा कि अब तक लोगों को 80 फीसदी सिंगल डोज और 39 फीसदी डबल डोज दी जा चुकी है। हमारा लक्ष्य है कि 30 नवंबर तक 90 फीसदी लोगों को सिंगल डोज दे दी जाए।
उन्होंने कहा कि 'हर घर दस्तक' के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता हर दरवाजे पर दस्तक देंगे, जांच करेंगे और प्रेरित करेंगे। हर व्यक्ति की एक भूमिका होती है, हमने एनजीओ से भी अनुरोध किया है। 30 नवंबर तक हमें अपने लक्ष्य तक पहुंच जाना चाहिए। हमारे पास कोवाक्सिन, कोविशील्ड और स्पुतनिक-वी के तीन टीके हैं।
विज्ञापन
मुंबई: 75 फीसदी नमूनों में मिला कोरोना का डेल्टा वैरिएंट
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा अब तक कोरोना वायरस के मद्देनजर एक लाख जीनोम और डीएनए अनुक्रमण किया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरजीसीबी) के दूसरे परिसर में एक वैक्सीन परीक्षण और अनुसंधान सुविधा शुरू की जाएगी। सिंह ने कहा कि इस केंद्र में बीएसएल-3 सुविधा भी होगी जो कोरोनावायरस जैसे हवाई वायरस से निपटने में सक्षम है।
41 की मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 997 मामले सामने आए और 945 मरीज ठीक हुए जबकि 41 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
80% single dose & 39% double doses covered. Under 'Har Ghar Dastak', we want the first dose coverage to reach 90% b 30th Nov & max for 2nd dose: Manohar Agnani, Addl Secy, Union Health Ministry during online interactive session on ongoing 'Har Ghar Dastak' campaign.
विज्ञापन
(File pic) pic.twitter.com/3ux5NqWr5J — ANI (@ANI) November 12, 2021
उन्होंने कहा कि 'हर घर दस्तक' के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता हर दरवाजे पर दस्तक देंगे, जांच करेंगे और प्रेरित करेंगे। हर व्यक्ति की एक भूमिका होती है, हमने एनजीओ से भी अनुरोध किया है। 30 नवंबर तक हमें अपने लक्ष्य तक पहुंच जाना चाहिए। हमारे पास कोवाक्सिन, कोविशील्ड और स्पुतनिक-वी के तीन टीके हैं।
विज्ञापन
मुंबई: 75 फीसदी नमूनों में मिला कोरोना का डेल्टा वैरिएंट
- बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर शुक्रवार को जीनोम अनुक्रमण की चौथी शृंखला के नतीजों की घोषणा की गई। जिसके मुताबिक 75 प्रतिशत नमूनों में वायरस का डेल्टा स्वरूप मिला, जबकि बाकी नमूनों के भी डेल्टा के अन्य प्रकारों से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बीएमसी की विज्ञप्ति में कहा गया कि चौथी जीनोम अनुक्रमण शृंखला के तहत 345 कोविड-19 मरीजों की जांच कस्तूरबा अस्पताल की जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में की गई।
- उसके मुताबिक केवल 281 नमूनों के नतीजे साझा किए गए हैं क्योंकि ये महानगर के रहने वाले हैं। 281 नमूनों में 75 प्रतिशत या 210 मरीजों के वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जबकि 25 प्रतिशत मरीज या 71 संक्रमित डेल्टा के उप प्रकार से संक्रमित थे। इन 281 मरीजों में चार जिनकी उम्र 60 साल से अधिक थी, उनकी मौत हुई अैर उन्होंने कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की कोई खुराक नहीं ली थी, जबकि टीका लेने वाले किसी मरीज की मौत नहीं हुई।