नया कोरोना वायरस: ब्रिटेन की सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक निलंबित, सरकार ने कहा- घबराएं नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बाद भारत सहित कई देशों ने एहतियाती और जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कई देशों ने ब्रिटेन से आने और वहां जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। भारत सरकार ने भी ब्रिटेन से आने वाले विमानों पर 23 से 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप सामने आने के मद्देनजर 23 से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानें स्थगित रहेंगी। भारत के अलावा कनाडा, तुर्की, बेल्जियम, इटली और इजराइल समेत कुछ अन्य देशों ने भी ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है।
मुंबई में यात्रियों को रोका
देर रात ब्रिटेन से मुंबई पहुंचे यात्रियों को क्वारंटीन में भेज दिया गया। इन्हें लेने आए इनके संबंधियों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को इस बारे में पहले बताना चाहिए था। क्या यात्रियों के अधिकारियों से अनुमति के बाद विमान में बैठने की इजाजत नहीं मिली थी?
Mumbai: Passengers who arrived from United Kingdom have been sent to institutional quarantine in the wake of new Coronavirus strain.
विज्ञापन विज्ञापन
People who came to receive them say, "Govt should have informed us before. Didn't passengers board flight after being permitted by authorities?" https://t.co/btlPfY8Rnw pic.twitter.com/7BDcdK2zbA — ANI (@ANI) December 21, 2020
मंगलवार तक ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर उतरते ही आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा और रिपोर्ट आने तक उन्हें वहीं रुकना पड़ेगा। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि नया स्ट्रेन मिलने को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को कहा, ब्रिटेन की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 22 दिसंबर रात 11.59 बजे के बाद से 31 दिसंबर रात 11.59 मिनट तक ब्रिटेन से आने वाली और वहां जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को सभी एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया है। भूषण ने कहा, एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच की जाएगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर यात्री को तत्काल क्वारंटीन सेंटर या अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। वहीं, रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद यात्रियों को सात दिन घर पर क्वारंटीन रहना होगा। इसकी निगरानी संबंधित राज्य या जिला प्रशासन करेगा। भूषण ने कहा, ब्रिटेन के कुछ क्लस्टर इलाकों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन बी.1.1.7 पाया गया है। यह तेजी से प्रसारित होने वाला स्ट्रेन है। इसकी वजह से संक्रमण की प्रोटीन संरचना में तेजी से आनुवांशिक बदलाव भी दर्ज किए गए हैं।
भारत में स्थिति नियंत्रण में: हर्षवर्धन
नए स्ट्रेन को लेकर संयुक्त निगरानी समूह की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, भारत में स्थिति नियंत्रण में हैं। संक्रमण के नए रूप को देश में आने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार हर चीज को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। बीते एक साल में सरकार ने हर वह काम किया है, जो कोविड-19 पर काबू पाने के लिए जरूरी था। वैज्ञानिक समुदाय ने इससे निपटने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कनाडा, जर्मनी समेत कई देश लगा चुके हैं प्रतिबंध
भारत से पहले फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, इटली, तुर्की, कनाडा और इजराइल भी ब्रिटेन आने जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा चुके हैं। ब्रिटिश सरकार ने चेतावनी दी थी कि वायरस का नया स्ट्रेन नियंत्रण से बाहर है। यह मौजूदा स्ट्रेन से 70 फीसदी ज्यादा तेजी से फैलता है। लंदन और दक्षिण इंग्लैंड में तेजी से बढ़ते मामलों के बाद ब्रिटेन ने रविवार से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था।
फ्रांस में भी बढ़ा खतरा
फ्रांस में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरान ने सोमवार को कहा कि इस आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पहले ही उनके देश में फैल चुका हो। हालांकि जीनोटाइप टेस्ट नतीजों में अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि देश में खतरा नहीं है। अब तक हम 500 से ज्यादा वायरस स्ट्रेन की जांच कर चुके हैं, लेकिन ब्रिटेन में मिले स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका ने 501.वी 2 के रूप में पहचाने गए नए स्ट्रेन की पुष्टि की है, जिससे वहां संक्रमण तेजी से बढ़ा है।
सभी यात्रियों की होगी जांच
नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने वाले यात्रियों को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बनाए गए संस्थानिक पृथकवास केंद्रों में भेजा जाएगा। पुरी ने कहा कि जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं होगी, उन्हें भी सात दिनों तक घर में अलग-थलग रहने की सलाह दी जाती है और राज्य, केंद्रशासित प्रदेश उनकी चिकित्सा स्थिति की निगरानी करेंगे।
अब तक, नियम यह था कि दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों को 72 घंटे पहले तक की जांच रिपोर्ट देने पर उन्हें भारतीय हवाई अड्डे पर फिर से कोविड-19 की जांच नहीं करानी पड़ती।
उड्डयन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय ने सभी विमानन कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि ब्रिटेन के यात्रियों को निलंबन अवधि के दौरान दूसरी जगहों से भारत के लिए विमान में सवार नहीं होने दिया जाए। नियामक ने कहा कि यह निलंबन मालवाहक उड़ानों पर लागू नहीं होगा।
नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट किया, ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति पर विचार करते हुए भारत सरकार ने 31 दिसंबर 2020 तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों को स्थगित करने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कहा कि 22 दिसंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट के बाद सेवा स्थगित होगी, जिसके कारण इस अवधि में भारत से ब्रिटेन की उड़ानें भी अस्थायी तौर पर स्थगित रहेंगी।
मंत्रालय ने ट्वीट में कहा, एहतियाती कदम के तौर पर ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के (22 दिसंबर को 23 बजकर 59 मिनट के पहले) हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद आरटी-पीसीआर तरीके से कोविड-19 की जांच की जाएगी।
विमानन कंपनी विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के निर्देशों के तहत कंपनी ब्रिटेन की उड़ानों को स्थगित कर देगी। उपभोक्ताओं को असुविधा नहीं हो इसलिए हम प्रभावित लोगों को बिना किसी शुल्क के एक बार बुकिंग को पुन: निर्धारित करने की सुविधा प्रदान करेंगे।
पिछले कुछ महीने से विस्तारा, एयर इंडिया, ब्रिटिश एयरवेज और वर्जिन अटलांटिक, भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय ‘एअर बबल’ समझौता के तहत दोनों देशों के बीच सीमित उड़ानों का संचालन कर रही हैं।