Corona in India: संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया गया
देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है और पिछले तीन दिनों से कोरोना के दैनिक मामले एक लाख के ऊपर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना 1.31 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 780 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। वहीं राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को वैक्सीन के निर्यात पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी है। कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव पाए गए
संघ प्रमुख मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।RSS chief Mohan Bhagwat tests positive for COVID-19, admitted to a hospital in Nagpur, the organisation says.
— ANI (@ANI) April 9, 2021
(file photo) pic.twitter.com/g9wtrRmmDL
राजस्थान के 10 नगरीय इलाकों में रात्रिकालीन कर्फ्यू 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को 10 नगरीय इलाकों में रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी। इस फैसले के तहत राज्य के अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा व आबूरोड की नगरीय सीमा में रात आठ बजे से प्रातः छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। इसके लिए बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम सात बजे बंद कर दिए जाएंगे। उदयपुर में बाजार व प्रतिष्ठान शाम पांच बजे बंद होंगे।
इससे पहले रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक था और यह 19 अप्रैल तक के लिए लगाया गया था।
गहलोत ने की समीक्षा बैठक
झारखंड: रांची में सावर्जनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन
गुजरात में 4541 नए मामले
कोरोना : टोक्यो ओलंपिक से पहले कड़े कदम उठाएगा जापान
प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा द्वारा की गई इस घोषणा के बाद टोक्यो में बार और रेस्त्रां के खुलने के समय में कटौती की जाएगी। इसके साथ ही दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़े दंड का प्रावधान होगा। ये उपाय सोमवार से लागू होकर 11 मई तक प्रभावी होंगे।