फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona virus: Central and Western Railway removed curtains and blankets from AC coaches

कोरोना वायरस: मध्य और पश्चिमी रेलवे ने एसी डिब्बों से हटाए पर्दे और कंबल

Sun, 15 Mar 2020 02:10 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 15 Mar 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: Central and Western Railway removed curtains and blankets from AC coaches
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मध्य और पश्चिमी रेलवे ने शनिवार को एसी डिब्बों से पर्दे और कंबल निकालने के आदेश जारी किए क्योंकि ये प्रतिदिन नहीं धुलते हैं। हालांकि, चादर, तौलिए और गिलाफ सहित बेड रोल के अन्य सामान प्रत्येक इस्तेमाल के बाद धोए जाते हैं।

विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता गजानन महतपुरकर ने बताया, मौजूदा निर्देशों के अनुसार एसी डिब्बों में दिए गए पर्दे और कंबल हर यात्रा के बाद नहीं धोए जाते हैं। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अगले आदेश तक कंबल और पर्दे तुरंत हटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यात्रियों को अपना कंबल लाने की सलाह दी जाएगी। किसी भी समस्या के लिए कुछ अतिरिक्त चादरें रखी जाएंगी। मध्य रेलवे ने सभी डिब्बों को अच्छी तरह साफ-सुथरा करने का निर्देश दिया है। ये हर दिन हजारों यात्रियों के संपर्क में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed