फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccine News Vaccination to 100 crores in next one week custom duty exemption on vaccine till 31 December

टीकाकरण: अगले एक सप्ताह में 100 करोड़ पहुंचेगा आंकड़ा, वैक्सीन पर 31 दिसंबर तक कस्टम ड्यूटी में छूट

Fri, 01 Oct 2021 05:33 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Oct 2021 05:33 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine News Vaccination to 100 crores in next one week custom duty exemption on vaccine till 31 December
अस्पताल में टीकाकरण के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना टीकाकरण के अभियान में भारत अगले एक हफ्ते में 100 करोड़ लोगों को टीके का आंकड़ा पूरा कर सकता है। देश में करीब 89 करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


अगले 11 करोड़ के लिए आठ दिन तय किए गए हैं। इस बीच दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती पर भी टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाने की तैयारी है। बता दें कि टीकाकरण के नौ महीने पूरे होने वाले हैं। देश की 69 फीसदी आबादी को टीके की कम से कम एक और 25 फीसदी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।
विज्ञापन


टीके की उपलब्धता और कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने उठाया कदम
देश में कोरोना वैक्सीन के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट को केंद्र सरकार ने तीन महीने और बढ़ा दिया है। यह छूट अब 31 दिसंबर 2021 तक रहेगी। सरकार का मानना है कि इससे टीके की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों में भी कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 29 सितंबर 2021 को जारी अधिसूचना में कहा कि कोरोना वैक्सीन पर यह छूट एक अक्तूबर 2021 से लागू होगी और 31 दिसंबर, 2021 तक जारी रहेगी। इससे पहले अप्रैल महीने में सरकार ने तीन महीने के लिए टीकों के आयात पर बुनियादी सीमा शुल्क में छूट दी थी। तीन महीने का समय खत्म होने के बाद एक अक्तूबर से कोरोना टीकों के आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगना था, लेकिन अब सरकार ने इसकी अवधि 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दी है।


सरकार का मानना है कि आयात शुल्क में छूट से विदेशी टीकों की लागत को कम रखने में मदद करेगी। इसके जरिये देश में बनने वाली कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवाक्सिन के टीकों की कमी होने पर इस्तेमाल किया जाएगा। वर्तमान में देश रूस द्वारा निर्मित स्पूतनिक-वी टीके का आयात करता है। भारत ने फिलहाल देश में कोरोना के पांच टीकों सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, भारत बायोटेक का कोवॉक्सिन, रूस के स्पूतनिक-वी, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed