{"_id":"607f81b98ebc3ed1e767071f","slug":"corona-vaccine-bharat-biotech-to-produce-70-crore-doses","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: भारत बायोटेक करेगी 70 करोड़ खुराक का उत्पादन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वैक्सीन: भारत बायोटेक करेगी 70 करोड़ खुराक का उत्पादन
Wed, 21 Apr 2021 07:06 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:06 AM IST
सार
वैक्सीन विनिर्माता ने बयान में कहा कि उसने कोवैक्सिन की सालाना उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 70 करोड़ खुराक कर लिया है। एल्ला का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन विनिर्माताओं से टीके का उत्पादन बढ़ाने को कहा है, जिसमें कम से कम समय में सभी भारतीयों का टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन
कोवैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
देश में टीकाकरण अभियान को समर्थन देने के लिए भारत बायोटेक अगले महीने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सिन’ की तीन करोड़ खुराक का उत्पादन करेगी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मार्च में कंपनी ने कोवैक्सिन की 1.5 करोड़ खुराक का उत्पादन किया था।
विज्ञापन
वैक्सीन विनिर्माता ने बयान में कहा कि उसने कोवैक्सिन की सालाना उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 70 करोड़ खुराक कर लिया है। एल्ला का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन विनिर्माताओं से टीके का उत्पादन बढ़ाने को कहा है, जिसमें कम से कम समय में सभी भारतीयों का टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन
सरकार ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) तथा भारत बायोटेक को भविष्य में आपूर्ति बढ़ाने के लिए 4,500 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करने की भी अनुमति दी है।
विज्ञापन
एल्ला ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी बेंगलुरु में दो नए वैक्सीन संयंत्रों को शुरू करने जा रही है। कंपनी ने शुरुआत में एक संयंत्र से उत्पादन शुरू किया था। अब कंपनी के हैदराबाद में चार संयंत्र परिचालन में हैं।
एल्ला ने कहा कि पिछले महीने हमने डेढ़ करोड़ खुराक का उत्पादन किया था। इस महीने हम दो करोड़ खुराक का उत्पादन कर रहे हैं। अगले महीने हम तीन करोड़ खुराक का उत्पादन करेंगे। उसके बाद सात से साढ़े सात करोड़ खुराक का उत्पादन किया जाएगा।