{"_id":"609de6a029d09539926efd59","slug":"corona-vaccine-antibodies-in-one-third-of-people-beyond-the-age-of-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सुरक्षा: वैक्सीन लेने के बाद 45 की आयु पार एक तिहाई लोगों में एंटीबॉडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से सुरक्षा: वैक्सीन लेने के बाद 45 की आयु पार एक तिहाई लोगों में एंटीबॉडी
Fri, 14 May 2021 08:34 AM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 14 May 2021 08:34 AM IST
सार
- पहली खुराक लेने के बाद बन जाती है एंटीबॉडी, अब तक 80 फीसदी मौतें भी इसी आयु वर्ग में
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के जिन लोगों को महामारी का खतरा सबसे अधिक है, उन 45 साल से अधिक आयु वालों की एक तिहाई आबादी में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो चुके हैं क्योंकि इन्होंने वैक्सीन की एक खुराक हासिल कर ली है।
वैक्सीन की पहली खुराक लगने के बाद शरीर में एंटीबॉडी बनने लगते हैं और दूसरी खुराक लेने के बाद शरीर में एंटीबॉडी की मात्रा 100 फीसदी से भी अधिक हो जाती है। इसीलिए दो खुराक भी लेना जरूरी है।
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल का कहना है कि वैक्सीन की एक खुराक भी असरदार होती है लेकिन उसका असर बढ़ाने के लिए दो खुराक लेना ही जरूरी है। बीते एक मार्च से देश में 45 या उससे अधिक आयु वालों को वैक्सीन दिया जा रहा है। अब तक 11.03 करोड़ पहली और 2.50 करोड़ दूसरी खुराक ले चुके हैं।
विज्ञापन
यूपी में सिर्फ 19 फीसदी लोगों ने ली पहली खुराक
डॉ. पॉल ने बताया कि कुछ राज्यों में 45 पार वाले अधिकतर लोग पहली खुराक ले चुके हैं। लद्दाख, सिक्किम और त्रिपुरा में 80 फीसदी से अधिक लोग कम से कम पहली खुराक ले चुके हैं। हालांकि यूपी में अभी यह संख्या 19 फीसदी के आसपास है।