फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccine: America is unable to give vaccines to India due to regulatory reasons

कोरोना वैक्सीन: नियामक कारणों से भारत को टीके नहीं दे पा रहा अमेरिका

Thu, 08 Jul 2021 08:18 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 08 Jul 2021 08:18 AM IST
सार

  • राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी, अमेरिका अपने टीके के उत्पादन में से आठ करोड़ खुराक दुनियाभर के देशों को देगा।उन्होंने कहा, टीके की खुराक भेजने से पहले हर देश को अपनी संचालन, नियामक और विधिक प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

विज्ञापन
Corona Vaccine: America is unable to give vaccines to India due to regulatory reasons
Astrazeneca vaccine - फोटो : social media

विस्तार

भारत को अमेरिका के वैश्विक दान कार्यक्रम के तहत कोरोना वायरस रोधी टीका मिलना बाकी है क्योंकि कुछ नियामक कारणों से आपूर्ति रुकी हुई है। मामले से अवगत लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पिछले महीने अमेरिका ने अमेरिका में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की आठ करोड़ खुराक पूरे विश्व में देशों को भेजने का संकल्प लिया था। भारत के पड़ोसी समेत कई देशों को पहले भी अमेरिका से टीका मिल चुका है। माना जा रहा था कि भारत को टीके की बीस लाख खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारों ने बताया कि अमेरिकी टीकों की भारत में आपूर्ति और इसमें हो रही देर के लिए क्षति से सुरक्षा का मुद्दा एक कारण है। क्षति से सुरक्षा टीका आपूर्तिकर्ताओं को टीके के दुष्प्रभाव होने पर विधिक जवाबदेही से सुरक्षा देता। जब यह पूछा गया कि भारत को टीके की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है तो अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका की ओर से देर नहीं हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा, जैसा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी, अमेरिका अपने टीके के उत्पादन में से आठ करोड़ खुराक दुनियाभर के देशों को देगा।उन्होंने कहा, टीके की खुराक भेजने से पहले हर देश को अपनी संचालन, नियामक और विधिक प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed