फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccination: Preparations for 'Har Ghar Dastak' campaign, Mandaviya will hold a meeting with health ministers from across the country tomorrow

कोरोना टीकाकरण: 'हर घर दस्तक' अभियान की प्रगति जांचेंगे मंडाविया, कल देश के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक 

Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 10 Nov 2021 11:12 PM IST
सार

'Har Ghar Dastak' Corona Vaccination campaign: देश के मौजूदा टीकाकरण अभियान के तहत 94 करोड़ लोगों को टीके लगना हैं। इनमें से अब तक 37 फीसदी को दोनों खुराक लगी है। 

विज्ञापन
Corona Vaccination: Preparations for 'Har Ghar Dastak' campaign, Mandaviya will hold a meeting with health ministers from across the country tomorrow
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया गुरुवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्य और केंद्रीय शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्र सरकार ने हाल ही में 18 साल से ऊपर के लोगों का कोरोना टीकाकरण पूरा करने के लिए 'हर घर दस्तक' अभियान शुरू किया है। इसकी प्रगति जानने के लिए यह बैठक होने वाली है। यह बैठक गुरुवार को वर्चुअल होगी। 

विज्ञापन


इससे पहले तीन नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 45 से अधिक जिला कलेक्टरों व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इन जिलों में  कोरोना टीकाकरण के पहली खुराक 50 प्रतिशत से कम लोगों को लगी है। 
विज्ञापन


37 फीसदी पात्र आबादी को लगी दोनों खुराक
देश में कोरोना टीके के पात्र 18 साल से ऊपर के लोगों की आबादी 94 करोड़ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इसमें से लगभग 79.2 फीसद पात्र वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की एक खुराक लगाई जा चुकी है, जबकि  37 प्रतिशत से अधिक को दोनों खुराक दे दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन टीकों का हो रहा इस्तेमाल
देश में इसी साल 16 जनवरी से राष्ट्रव्यापी निशुल्क कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। अभियान में अभी तीन टीकों का इस्तेमाल हो रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, भारत बॉयोटेक की कोवाक्सिन और रूस की स्पुतनिक V की खुराक टीकाकरण के तहत दी जा रही है। जल्द ही बच्चों की वैक्सीन भी लगाई जाने लगेगी। 

110 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा पार

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है। कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत ने बुधवार को 110 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हाल ही में देश ने 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया था। देश में अब तक 74,67,68,420 पहली खुराक दी गई है जबकि 35,56,84,210 दूसरी खुराक दी गई है। अब तक 1,10,24,52,630 टीके की खुराक दी जा चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed