{"_id":"6077d07fe2929d5bd903f934","slug":"corona-vaccination-many-countries-including-india-give-many-offers-to-people-who-are-taking-vaccine-dose-free-food-video-game-eggs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaccination: टीका लगवाने पर कहीं टैक्स में छूट तो कहीं मुफ्त आइसक्रीम, जानिए कौन-से देश दे रहे क्या ऑफर्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vaccination: टीका लगवाने पर कहीं टैक्स में छूट तो कहीं मुफ्त आइसक्रीम, जानिए कौन-से देश दे रहे क्या ऑफर्स
Thu, 15 Apr 2021 11:04 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:04 AM IST
सार
दुनिया में कोरोना का खत्म करने के लिए वैक्सीन लेना सबसे ज्यादा जरूरी बताया जा रहा है। ऐसे में लोगों को वैक्सीन के प्रति लुभाने के लिए कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। दिल्ली नगर निगम की ओर से वैक्सीन लगवाने लोगों को टैक्स में पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
कोविड-19 वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुनिया में कोरोना को हराने के लिए हर सरकार संभव प्रयास कर रही है। कोरोना से लड़ने में सामाजिक दूरी, मास्क तो जरूरी है ही लेकिन वैक्सीन लेना सबसे ज्यादा आवश्यक बताया जा रहा है। भारत समेत कई देशों में वैक्सीन लगवाने के लिए कई लुभावने ऑफर्स दिए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम कोरोना की वैक्सीन लगवाने पर टैक्स पर पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट दे रहा है। वहीं गुजरात के मोरबी जिले में स्वर्णकार समाज ने अपने समुदाय के लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खास पहल शुरू की है। इन लोगों ने 1,331 महिलाओं को सोने की नथ और पुरुषों को हैंड ब्लैंडर दिया।
विज्ञापन
दुनियाभर के देशों की बात करें तो रूस अपने यहां लोगों को वैक्सीन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मुफ्त आइसक्रीम का ऑफर दे रहा है। वहीं इजराइल में कोक केन, पिज्जा पेस्ट्रीज जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। बात करें अमेरिका की तो वहां वैक्सीन लगवाने लोगों को मुफ्त में वीडियो गेम, किराने के सामान में भारी छूट और दूसरे वस्तुएं दी जा रही हैं। वहीं कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को 250 डॉलर यानी करीब 18,500 रुपये का बोनस और दो दिन की छुट्टी दे रही है।
विज्ञापन
जापान में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए वै्कसीन प्रभारी मंत्री तारो कोनो यह तक कह दिया कि लोगों को यहां की लोकप्रिय डिश ग्योझा (एक तरह का पकौड़ा) देने पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं दुबई में वैक्सीन की पहली खुराक लेने वालों को 90 फीसदी और दूसरी खुराक लेने पर 80 फीसदी छूट देने का ऑफर है।
मैक्सिको में म्यूजिक का फ्री मजा दिया जा रहा है। बता दें कि सबसे ज्यादा ऑफर अमेरिका में दिए जा रहे हैं। यहां मैकडॉनल्ड, एटी एंड टी, इन्साकार्ट, ट्रेडर जोस, कोबानी जैसी कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को छुट्टी और कैश दे रहे हैं। इसके अलावा लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक आने-जाने के लिए 30 डॉलर दिए जा रहे हैं। मिशिगन में वैक्सीन लगवाने लोगों को प्री रोल्ड मारिजुआना (गांजा) दिया जा रहा है।
हालांकि चीन ने अपने यहां वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को सख्ती से फैसला लिया था लेकिन प्रशासन की सख्ती वहां काम नहीं आई। अब चीन में भी मुफ्त में वस्तुएं बांटी जा रही हैं। कई केंद्रों पर लोगों को आइसक्रीम और अंडे दिए जा रहे हैं।