फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination in india, corona vaccination today, health ministry pc on corona vaccination

कोरोना को लेकर राहत की खबर, 21 दिनों से इन राज्यों में कोई मौत नहीं

Tue, 09 Feb 2021 04:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 09 Feb 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccination in india, corona vaccination today, health ministry pc on corona vaccination
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

देश में कोरोना टीकाकरण का आज 25 वां दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 जनवरी से अब तक 63,10,194 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली खुराक दी गई है। वहीं 13 फरवरी से दूसरी  खुराक दी जाएगी। कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर अब डेढ़ लाख से भी कम हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि अभी भी दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों के 71 फीसदी मामले हैं। केरल में 45 फीसदी सक्रिय मामले हैं, महाराष्ट्र में 25 फीसदी, कर्नाटक में चार फीसदी, पश्चिम बंगाल में फीसदी, तमिलनाडु में तीन फीसदी हैं।
विज्ञापन


 21 दिनों से इन राज्यों में कोई मौत नहीं
स्वास्थ्य सचिव के अनुसार 33 राज्यों में कोरोना संक्रमण के 5,000 से भी कम सक्रिय मामले रह गए हैं। 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोई भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पिछले तीन हफ्तों में कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। इन राज्यों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दादरा और नगर हवेली, मिजोरम, नगालैंड और लक्षद्वीप शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच हफ्तों में कोरोना से होने वाली मौतों में औसत दैनिक 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फरवरी तक सभी स्वास्थकर्मियों को लेना चाहिए पहला डोज
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हम अनिश्चित काल तक टीकाकरण नहीं कर सकते इसलिए सभी राज्यों से अपील है कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को 20 फरवरी तक कम से कम एक बार जरूर टीका लगवाएं।

 


दिल्ली में 24 घंटे में कोई मौत नहींः डॉ वीके पॉल
नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण सफलता है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के कारण कोई मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए रूप का जो पता चला है उसपर नजर रखी जा रही है। कोरोना का यह नया रूप तेजी से फैल रहा है। हालांकि अभी भारत में एक भी ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं। 



जानिए राज्यों में कोरोना टीकाकरण की क्या है स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पंजाब सहित 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने 40 प्रतिशत से भी कम स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया है। बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केरल सहित 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने 65 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया है।

सबसे तेज कोरोना टीका लगाने के मामले में भारत नंबर वन
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि सबसे तेज कोरोना टीका लगाने के मामले में भारत पूरे विश्व में अब भी नंबर वन बना हुआ है। भारत ने यह उपलब्धि महज 25 दिनों में हासिल की है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका को कुल 27 दिन लगे जबकि ब्रिटेन ने इसे 47 दिनों में इसे हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed