फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccination For Children From 12 To 14 Years Starts From Today live updates: Will Be Given Corbevax Vaccine news in hindi

बच्चों का टीकाकरण शुरू: साल 2008-10 के बीच जन्मे बच्चे को ही लग रही वैक्सीन, यहां जानें सबकुछ

Wed, 16 Mar 2022 09:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Mar 2022 09:46 AM IST
सार

12 से 14 साल तक के बच्चों के लिए आज से कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। 2008 से 2010 के बीच जन्मे बच्चों को ही यह वैक्सीन लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
Corona Vaccination For Children From 12 To 14 Years Starts From Today  live updates:  Will Be Given Corbevax Vaccine news in hindi
12 से 14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

12 से 14 साल तक के बच्चों के लिए आज से कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर की गई। इस आयु वर्ग के लाभार्थियों को केवल हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स का टीका ही लगाया जाएगा। लाभार्थी ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी वैक्सीन लगवा सकेंगे। देश में इस आयु वर्ग के 4,74,73,000 बच्चों को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन

विज्ञापन


केंद्र ने सभी राज्यों से स्पष्ट कहा है कि 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को टीकाकरण में शामिल नहीं किया जा सकता है। टीका देने से पहले उक्त केंद्र के मुख्य अधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि उम्र संबंधी दस्तावेज की जांच करने के बाद ही बच्चे का टीकाकरण किया जाए। मार्च 2022 तक इनकी आयु 12 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानि, 2008 से 2010 के बीच जन्मे बच्चों को ही यह वैक्सीन लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भारत के लिए महत्वपूर्ण दिन- पीएम मोदी
12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा "अपने नागरिकों, अपने लोगों का टीकाकरण कराने के प्रयासों में आज भारत के लिए महत्वपूर्ण दिन है। अब 12 से 14 वर्ष के बच्चे कोरोना टीकाकरण के पात्र हैं। साथ ही 60 साल के ऊपर के सभी नागरिक एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं। मैं इन आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण कराने का आग्रह करता हूं।" 

विज्ञान की ताकत और लोगों के दृढ़ संकल्प से हारी महामारी : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की अभूतपूर्व सफलता के लिए विज्ञान की ताकत और लोगों के दृढ़ संकल्प को श्रेय दिया। उन्होंने बुधवार को कहा, हम इस जानलेवा महामारी से लड़ने में काफी बेहतर स्थिति में हैं। साथ ही हमें कोविड संबंधी सावधानियों का भी पालन करना होगा।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि देशवासियों के प्रयासों में यह दिन महत्वपूर्ण है। अब से 12-14 आयु वर्ग के किशोर टीका लगवा सकते हैं। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी बुजुर्गों के लिए एहतियाती खुराक भी उपलब्ध है। उन्होंने टीका लगवाने के लिए सभी लोगों से आगे आकर संक्रमण से बचाव करने की अपील भी की।

अभी तक सह रोग ग्रस्त 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को एहतियाती खुराक दी जा रही थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, पूरे विश्व की देखभाल करने की भारत की भावना के अनुरूप, हमने वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत कई देशों को टीके भेजे। मुझे खुशी है कि टीकाकरण के भारत के प्रयासों ने कोविड-19 के विरुद्ध विश्व की लड़ाई को मजबूत किया है। आज, भारत के पास कई ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन हैं। हमने मूल्यांकन की आवश्यक प्रक्रिया के बाद अन्य वैक्सीन को भी अनुमति प्रदान की है।

राज्यों ने भी किया बेहतर काम
पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि राज्यों ने भी टीकाकरण में बेहतर काम किया और पर्यटन आधारित पहाड़ी राज्यों ने तो शत प्रतिशत टीकाकरण का अभूतपूर्व लक्ष्य हासिल कर लिया है। लोगों और राज्यों ने मिलकर कोरोना महामारी को हरा दिया है।

28 दिन के अंतराल पर लेनी होंगी दो खुराक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों के साथ एक सूची भी साझा की है जिसके अनुसार देश में 12 से 13 साल के बीच 1,21,43,000 लड़के और 1,13,27,000  लड़कियां हैं। इसी तरह 13 से 14 साल के 1,22,50,000 लड़के और 1,14,23,000 लड़कियां हैं जिन्हें कोर्बेवैक्स की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में देनी अनिवार्य है।


60 से अधिक उम्र वाले लगवा सकेंगे बूस्टर डोज
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को एहतियाती डोज लगाए जा रहे हैं। इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जाए, जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ माह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। अब तक करीब एक करोड़ 87 लाख लोगों को पहली और करीब डेढ़ करोड़ को दूसरी डोज दी जा चुकी है। ऐसे में जिन लोगों के दूसरी डोज का समय नौ माह हो चुका है उन्हें एहतियाती डोज दी जाएगी। एहतियाती डोज उसी कंपनी की दी जाएगी, जिसके दोनों डोज पहले दिए जा चुके हैं।


अधिक जोखिम वाले बच्चों पर केंद्रित रहेगा टीकाकरण 
नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्युनाइजेशन (एनटीएजीआई) के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. डीके अरोड़ा का कहना है कि हमारा प्राथमिक फोकस पहले से ऐसी बीमारियों से जूझ रहे बच्चों पर है, लेकिन ऐसा कोई डाटा उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी बच्चों के टीकाकरण का निर्णय लिया गया है।

  • उत्तर प्रदेश में पहले दिन 200 बूथों पर लॉन्च होगी कार्बेवैक्स वैक्सीन
  • दिल्ली में छह लाख से ज्यादा बच्चों को लगेगा टीका
  • हरियाणा में 14 लाख बच्चों को वैक्सीन लगेगी
  • राजस्थान में 30 लाख से ज्यादा बच्चों को लगने हैं टीके
  • ओडिशा में स्कूलों से शुरू होगा टीकाकरण, 15.21 लाख से अधिक बच्चों को लगेंगे टीके
  • गुजरात में 23 लाख बच्चों का टीकाकरण होगा
  • गोवा में 12-14 वर्ष की आयु के 50 हजार बच्चों का टीकाकरण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed