फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccination 7.9 crore doses given to states in May only 6.01 crore are Used

टीकाकरण: मई में राज्यों को दीं 7.9 करोड़ खुराक, लगीं 6.01 करोड़ ही

Thu, 03 Jun 2021 06:45 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Jun 2021 06:45 AM IST
सार

देश में वैक्सीन की कमी को लेकर कई राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार सुस्त पड़ गई है, वहीं वैक्सीन आवंटन और खपत को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों के बीच आरोप का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Corona Vaccination 7.9 crore doses given to states in May only 6.01 crore are Used
कोरोना वैक्सीन की डोज लेती युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर देश में वैक्सीन की कमी के चलते लोग टीकाकरण में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र व राज्य सरकारों के बीच आरोप का सिलसिला जारी है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि मई में राज्यों को 7.9 करोड़ खुराक दी गईं, लेकिन इनमें से 5.8 करोड़ ही लग पाई हैं।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि एक से 31 मई के बीच राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 7.94 करोड़ खुराक दी गईं जिनमें से 6.01 करोड़ खुराक खर्च हुई हैं। इसमें बर्बाद होने वाली खुराक भी शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार 1.62 करोड़ खुराक 31 मई तक राज्यों के पास उपलब्ध थीं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों के पास कुल 1.62 करोड़ टीके बचे हैं और उनका इस्तेमाल नहीं किया है। केंद्र 16 जनवरी से प्रभावी टीकाकरण अभियान के लिए राज्यों के प्रयासों में सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन


बयान में कहा है कि खबरों में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जून में 12 करोड़ टीके देने का वादा किया है जबकि मई में उपलब्ध कुल 7.9 करोड़ टीकों में से करीब 5.8 करोड़ टीके ही लगाए गए। यह तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार है। कोविड-19 के लिए राष्ट्रीय टीका प्रशासन विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) पिछले साल अगस्त में गठित किया ताकि लाभार्थियों की प्राथमिकता, खरीद और उसकी आपूर्ति समेत टीकों के सभी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोविड-19 टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं
देश ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में एक अहम लक्ष्य हासिल किया है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बुधवार शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार अब तक टीके की 22 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 18-44 साल आयु वर्ग के 11,37,597 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 19,523 को दूसरी खुराक लगाई गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत से अब तक 37 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 2,25,40,803 लोगों ने कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 59,052 लोगों ने दूसरी खुराक ले ली है।


उसने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 साल के 10 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगा दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed