फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona positive in maharashtra, 9251 infected and 257 killed on saturday in maharashtra

महाराष्ट्र: एक दिन में बढ़े 9251 कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में 257 की मौत

Sun, 26 Jul 2020 05:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Jul 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Corona positive in maharashtra, 9251 infected and 257 killed on saturday in maharashtra
coronavirus in maharashtra - फोटो : पीटीआई

कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में शनिवार को 9251 नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 257 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7227 लोग स्वस्थ भी हुए। नए आंकड़े के मुताबिक राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार तक सूबे में कुल संक्रमितों की संख्या 3,66,368 हो गई है। वहीं, अब तक कुल 13, 389 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। कुल स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,07,194 पहुंच गया है। राज्य में रिकवरी दर 56.55 हो गई है जबकि मृत्युदर 3.65 है। अब तक कुल 8,094,509 लोग होम क्वारंटीन हैं और 44,603 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

 
मुंबई में 1080 नए केस, 52 की मौत
मुंबई में कोरोना संक्रमितों की मौत नहीं थम रही है। शनिवार को भी 52 की मौत हो गई जबकि 1080 नए संक्रमित सामने आए। मुंबई में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,08060 हो गई है जबकि कुल 6, 036 लोगों की कोरोना महामारी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की तुलना में ठाणे और पुणे में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। शनिवार को मुंबई में 22,854 एक्टिव मरीज थे जबकि ठाणे में 36, 678 और पुणे में एक्टिव मरीजों की संख्या 46,013 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed