फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Pandemic 111 percent patients were discharged in a single day

राहत: पहली बार एक ही दिन में 111 फीसदी मरीजों को किया डिस्चार्ज, 12 राज्यों में नए मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ा

Sun, 25 Apr 2021 07:16 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 25 Apr 2021 07:16 AM IST
सार

  • पिछले एक दिन में दो लाख से भी ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज किया गया
  • 12 राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामले तेजी से बढ़ रहे
  • मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को पहली बार एक दिन में 2624 मरीजों की मौत हुई

विज्ञापन
Corona Pandemic 111 percent patients were discharged in a single day
कोरोना से जीती जंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में राहत की खबर मिली है। संक्रमण से जूझ रहे मरीजों के स्वस्थ होने में पहली बार 111 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक दिन में दो लाख से भी ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज किया है। हालांकि जानकारी यह भी है कि कई शहरों में ऑक्सीजन की कमी के चलते नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। वहीं ज्यादातर मरीजों को ऑक्सीजन पर उनके घरों में ही आइसोलेट रहने की सलाह देकर डिस्चॉर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 3,46,786 नए मामले सामने आए हैं। 12 राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों का ही आंकड़ा देखें तो इस दौरान नौ लाख से ज्यादा नए मामले बढ़ गए हैं और छह हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 24 लाख को पार कर गए हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को पहली बार एक दिन में 2624 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से 82 फीसदी मौतें 10 राज्यों में दर्ज की गई हैं। इनके अलावा 219,838 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। फिलहाल  इस गंभीर हालात से  राहत मिलने के भी कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर  एक करोड़ 62 लाख 63 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से एक करोड़ 36 लाख 48 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं और 1,86,920 लोगों की जान जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर में लगातार गिरावट आ रही है और अभी यह 83.92 फीसदी है। मरने वालों की संख्या जरूर ज्यादा आ रही है, लेकिन संक्रमितों की तुलना में मृत्युदर लगातार कम हो रही है। वर्तमान में मृत्युदर 1.15 फीसदी है। नए मामलों में हो रही वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में सक्रिय मामले 24,28,616 हैं, जो कुल संक्रमितों का 15.37 फीसदी है।

पहली बार एक दिन में 17.40 लाख जांच
आइसीएमआर के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शुक्रवार को देश भर में रिकॉर्ड 17,40,550 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 27 करोड़ 44 लाख 45 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हुई है।


महाराष्ट्र में कोरोना का संकट जारी
महाराष्ट्र में कोरोना का संकट लगातार जारी है। महाराष्ट्र अभी भी देश में सबसे प्रभावित प्रदेश बना हुआ है। हर दिन हजारों नए केस सामने आ रहे हैं। इस बीच राज्य में ऑक्सीजन के संकट के साथ-साथ वैक्सीनेशन की भी दिक्कत हो रही है। पिछले एक दिन में यहां 66836 केस आए हैं। इस दौरान 773 मरीजों की मौत हुई है। इनके अलावा यूपी में 196 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 348 और छत्तीसगढ़ में 219 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed