फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona New Variant Omicron Variant Threat Increased in Maharashtra seven new cases were found so far total eight Omicron cases Found Latest News Update

Omicron Variant: महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ा, सात नए मामले मिले, अब तक कुल आठ केस

Sun, 05 Dec 2021 07:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 05 Dec 2021 07:49 PM IST
सार

जन स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में सात लोग ओमीक्रोन पॉजिटिव आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक ओमीक्रोन के कुल 8 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Corona New Variant Omicron Variant Threat Increased in Maharashtra seven new   cases were found so far total eight Omicron cases Found Latest News Update
ओमिक्रॉन का खतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुणे जिले में रविवार को सात लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि इनमें एक महिला भी शामिल है, जो नाइजीरिया से अपनी दो बेटियों के साथ आई थी। वह पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में रहने वाले अपने भाई से मिलने आई थी। उन्होंने बताया कि उनके भाई और उनकी दो बेटियों में भी वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं, एक अन्य मामला पुणे के एक व्यक्ति का है जो पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में फिनलैंड से लौटा था।

विज्ञापन


सबसे पहले ठाणे में आया था केस
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के पुष्ट मामलों की कुल संख्या अब आठ हो गई है। इससे पहले ठाणे जिले के एक 33 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया था। उसका मुंबई से लगभग 50 किमी दूर स्थित कल्याण शहर में एक कोरोना देखभाल केंद्र में इलाज चल रहा है। डोंबिवली कस्बे का निवासी युवक 23 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली आया था और उसके बाद वह फ्लाइट से मुंबई पहुंचा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान और दिल्ली में भी ओमिक्रॉन की एंट्री 
इससे पहले रविवार को दिल्ली और राजस्थान में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में मिला संक्रमित मरीज तंजानिया से लौटा था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, राजस्थान में संक्रमित मिले चार लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। अन्य पांच उनके संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।

देश में अब तक 21 केस 
देश में अब तक कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं। राजस्थान में नौ, महाराष्ट्र में आठ, कर्नाटक में दो, गुजरात और दिल्ली में एक-एक ओमिक्रॉन संक्रमित की पहचान हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed