फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona new cases in india today, coronavirus all updates,Health ministry pc

कोरोना का निकला दम: 201 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे, मृतकों की संख्या में भी भारी कमी

Tue, 28 Sep 2021 10:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 10:40 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए हैं और 179 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 26,030 लोग स्वस्थ भी  हुए हैं।  

विज्ञापन
Corona new cases in india today, coronavirus all updates,Health ministry pc
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी को लेकर मंगलवार को बड़ी राहत की खबर आई है। करीब 201 दिनों के बाद देश में पहली बार कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार के नीचे है। इस दौरान कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 18,795 नए मामले सामने आए हैं और 179 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 26,030 लोग स्वस्थ भी  हुए हैं। वहीं भारत में फिलहाल कोरोना के 2,92,206 एक्टिव मरीज हैं जो कि कुल मामलों के सिर्फ 0.87 फीसदी ही रह गए हैं।। यह आंकड़ा भी 192 दिनों बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


सोमवार को आए थे 26,041 नए मामले
बता दें कि सोमवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,041 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 276 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 29,621 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। वहीं रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,326 नए मामले सामने आए थे। जबकि 260 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 26,032 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए।  
विज्ञापन


यहां देखें आज का पूरा आंकड़ा
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 18,795  
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 26,030
बीते 24 घंटे में कुल मौतें- 179 
देश में कुल मामले: 3,36,97,581
देश में कुल रिकवरी: 3,29,58,002
देश में सक्रिय मामले: 2,92,206
देश में कुल मौतें: 4,47,373

केरल को भी राहत
केरल में कोरोना सक्रमण से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। इस बीच मंगलवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में 11,699 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस खतरनाक बीमारी से 58 लोगों की जान गई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 87 करोड़ के पार
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 87,07,08,636 के पार हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में वैक्सीन की 1,02,22,525 डोज लगाई गईं।

बंगलूरू में बोर्डिंग स्कूल के 60 छात्र कोरोना संक्रमित

वहीं, रविवार को कर्नाटक के बंगलूरू में एक बोर्डिंग स्कूल के 60 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बंगलूरू अर्बन डिस्ट्रिक्ट की उपायुकत जे मंजूनाथ ने यह जानकारी दी।  

तमिलनाडु सरकार ने एक नवंबर से कक्षा एक से 8 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। कोविड प्रतिबंधों को 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। धार्मिक स्थल शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed