फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona infection least number of patients found after 118 days 2020 deaths added in one day

कोरोना संक्रमण: 118 दिन बाद मिले सबसे कम मरीज, एक दिन में 2020 मौतें जुड़ीं

Wed, 14 Jul 2021 05:56 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Jul 2021 05:56 AM IST
सार

  • राज्यों से अभी भी बाहर आ रहा पुरानी मौतों का हिसाब
  •  मध्यप्रदेश ने 1481 मौतें कोविड की सूची से जोड़ीं

विज्ञापन
Corona infection least number of patients found after 118 days 2020 deaths added in one day
कोरोना संक्रमण की जांच करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर 118 दिन बाद देश में सबसे कम संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि पिछले एक दिन में 2020 मौतें भी जुड़ी हैं। हालांकि राज्यों से अभी भी पुरानी मौतों का हिसाब बाहर आ रहा है। मध्यप्रदेश ने पिछले एक दिन में 1481 लोगों की मौत कोविड सूची से जोड़ी है जिनका पहले ही निधन हो गया था।

विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 31,443 नए मामले दर्ज किए गए है। इससे पहले 15 मार्च को एक दिन में 31 हजार मरीज सामने आए थे। वहीं 2020 लोगों की मौतें दर्ज की गईं। इनके अलावा पिछले एक दिन में 49,007 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमित मरीजों से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या सामने आने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल देश में 431315 सक्रिय मरीज हैं जिनका घर या फिर अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जो कुल मामलों का 1.40 फीसदी है।
विज्ञापन

 
दैनिक संक्रमण दर घट कर 1.81 फीसदी
मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 3,00,63,720 लोग वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 43,40,58,138 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,40,325 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर घटकर 1.81 फीसदी हो गई है। यह पिछले 22 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.28 फीसदी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.28 फीसदी है।


इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,05,819 हो गई। वहीं मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 4,10,784 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मध्यप्रदेश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़ों का नए सिरे से मिलान करने के बाद दैनिक मृतक संख्या में यह उछाल दर्ज किया गया है। देश में कोरोना संक्त्रस्मितों की मौत में 27 दिन बाद अचानक उछाल आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed