फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in India, 74 precent of cases from only four states, 10,000 cases increased in just three days

Corona in india: 74 फीसदी केस सिर्फ चार राज्यों से, तीन दिन में बढ़े10 हजार मामले

Wed, 13 May 2020 08:00 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 May 2020 08:00 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 70 हजार पार
  • नए मामलों में 74.50 फीसदी मामले केवल चार राज्यों से
  •  सामुदायिक प्रसार की जांच के लिए 21 राज्यों के 69 जिलों में जांच  

विज्ञापन
Corona in India, 74 precent of cases from only four states, 10,000 cases increased in just three days
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना मरीजों की संख्या देश में अब तेजी से बढ़ रही है। मरीजों का आंकड़ा 70 हजार पार हो चुका है। नए मामलों में 74.50 फीसदी मामले केवल चार राज्यों से हैं। बीते तीन दिन में 10 हजार से ज्यादा मरीज अलग-अलग राज्यों में मिल चुके हैं। जबकि, पहले दस हजार केस आने में 75 दिन लगे थे। मंगलवार को तीसरी बार एक ही दिन में सबसे ज्यादा 3604 संक्रमित मिले।

विज्ञापन


महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली में ही अकेले 2685 मरीज मिले हैं। इससे पहले सोमवार और 5 मई को क्रमश: 4218 और 3875 केस आए थे। 87 की मौत हुई है। इसके साथ ही, 31.73 फीसदी रिकवरी दर के साथ 1538 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, डिस्चार्ज पॉलिसी में बदलाव के बाद से लगातार तीसरे दिन देश में डेढ़ हजार से ज्यादा मरीजों को 24 घंटे में छुट्टी मिली। अब तक मरीजों की संख्या बढ़कर 70,756 हो चुकी है। 22,455 अस्पतालों से घर लौट चुके हैं। इनके अलावा अब तक 2293 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  •  सामुदायिक प्रसार की जांच के लिए सरकार 21 राज्यों के 69 जिलों में जांच करेगी

संक्रमण के सामुदायिक प्रसार की जांच के लिए सरकार 21 राज्यों के 69 जिलों में जांच करेगी। इनमें गौतबुद्ध नगर समेत यूपी के नौ जिले शामिल हैं। इन जिलों के चुने हुए इलाकों में हर घर जाकर एंटीबॉडी जांच की जाएगी।

  • 4.19 फीसदी ही जांच में मिल रहे संक्रमित

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में अब तक 17.59 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है। पिछले एक दिन में 85,891 सैंपल की जांच हुई है। फिलहाल देश में संक्रमित मिल रहे सैंपल की दर 4.19 फीसदी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बीते 11 मई को देश में पहली बार संक्रमित मिलने वाले सैंपल की दर 6.51 फीसदी दर्ज की गई थी।


यहां तेजी से बढ़े मामले

  • राज्य      अब तक     24 घंटे में
  • महाराष्ट्र   23401       1230
  • गुजरात      8541        347
  • तमिलनाडु  8002        798
  • दिल्ली        7233        310
  • मंगलवार सुबह तक के आंकड़ाें के मुताबिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed