फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona explosion in China more than one crore may infected in Shanghai

China: चीन में कोरोना विस्फोट, सख्त लॅाकडाउन में ढील के बाद शंघाई में एक करोड़ से ज्यादा हो सकते हैं संक्रमित

Fri, 23 Dec 2022 12:02 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Dec 2022 12:02 AM IST
सार

चीन की राजधानी बीजिंग कोरोनावायरस से काफी प्रभावित रही है वहीं अब शंघाई के कोविड से बुरी तरह से प्रभावित होने की खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Corona explosion in China more than one crore may infected in Shanghai
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

चीन में फैल रहे कोरोना ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी हैं, हालांकि चीनी सरकार कोरोना संक्रमण से जुड़े सही आंकड़ों को छिपाने की कोशिश कर रही है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में आई भयावह तस्वीरों ने चीन में मौजूदा स्थिति को बयां कर दिया है। वहीं चीनी सरकार ने शंघाई में अस्पतालों को आने वाले कठिन दिनों के लिए तैयार रहने के लिए कह दिया है। 

विज्ञापन


कोरोना विस्फोट की स्थिति पैदा हो गई है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शंघाई में आने वाले कुछ हफ्तों में एक करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो जाएंगे। चीन की राजधानी बीजिंग कोरोनावायरस से काफी प्रभावित रही है वहीं अब शंघाई के कोविड से बुरी तरह से प्रभावित होने की खबर सामने आई है। कोरोना प्रतिबंधों को लेकर लोग अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे, जिस वह से सरकार ने इसी महीने जीरो कोरोना पालिसी में ढील दी थी, लेकिन इसके बाद अब चीन में कोरोना विस्फोट की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन


 अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ने लगे हैं और मुर्दाघरों में हालात विकट
चीन के बीजिंग, गुआंगझोऊ, शेनझेंग और शंघाई जैसे शहरों में हालात काफी खराब हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, चीन में महामारी के बढ़ते दबाव को देखते हुए लोगों को बताया जा रहा है कि यह मौसमी फ्लू जैसा है और नया ओमिक्रॉन स्वरूप बहुत खतरनाक नहीं है। महामारी वैज्ञानिक झोंग नानशान ने यहां तक कहा कि ओमिक्रॉन वायरस साधारण सर्दी-जुकाम से ज्यादा कुछ भी नहीं है इसलिेए घबराएं नहीं। जबकि शून्य-कोविड नीति में ढील देने के बाद अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ने लगे हैं और मुर्दाघरों में हालात विकट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों में चीन में बीते तीन दिनों में कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है। सरकारी आंकड़ों में 2019 से अभी तक मरने वालों की संख्या महज 5,241 है। शंघाई के डेजी अस्पताल ने बुधवार को अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट में बताया कि शहर में इस समय 54 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, महीने के अंत तक यह संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ तक जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed