Coronavirus India Cases : फरवरी में चौथी बार 10 हजार से कम नए मामले आए सामने, 81 लोगों ने गंवाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। फरवरी माह में चौथी बार कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 10 हजार से कम 9,121 रहने के साथ ही, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,25,710 हो गए। वहीं, इस वायरस के संक्रमण से एक दिन में 100 से कम लोगों की मौत हुई। फरवरी में दसवीं बार ऐसा हुआ है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 9,121 मामले सामने आए, जबकि 81 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया। 9,121 नए मामलों के साथ देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 1,09,25,710 हो गया है।
India reports 9,121 new #COVID19 cases, 11,805 discharges, and 81 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases: 1,09,25,710
Total discharges: 1,06,33,025
Death toll: 1,55,813
Active cases: 1,36,872
Total Vaccination: 87,20,822 pic.twitter.com/sgxEpcg3Jf — ANI (@ANI) February 16, 2021
मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 81 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है और अब मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,813 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से पिछले 24 घंटे में जिन 81 लोगों की मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र के 23, केरल के 13 और पंजाब के 10 लोग थे। यही नहीं मंगलवार को दैनिक संक्रमित मामलों की तुलना में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या अधिक है। इसलिए सक्रिय मामलों में कमी आई है।
बता दें कि सोमवार तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,39,637 थी जो कि मंगलवार को घटकर 1,36,872 हो गई है। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 11,805 मरीजों ने कोरोना को हराया है और अस्पताल से ठीक होकर अपने घऱ चले गए हैं। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.32 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।
11,805 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद देश में अब ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,06,33,025 हो गया है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें देश में कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा दो लाख से भी कम है। मौजूदा समय में 1,36,872 मरीजों का ही अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसके अलावा टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 87,20,822 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 15 फरवरी तक 20,73,32,298 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 6,15,664 नमूनों का परीक्षण सोमवार को किया गया था।