फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona cases update 13 january 15968 new cases found and 202 deaths in last 24 hours in country

Coronavirus India: दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 15,968 नए मामले

Wed, 13 Jan 2021 10:06 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 13 Jan 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
corona cases update 13 january 15968 new cases found and 202 deaths in last 24 hours in country
भारत मे कोरोना मामले - फोटो : PTI

कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौरा जारी है। मंगलवार के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,968 नए दैनिक मामले सामने आए हैं। वहीं 202 मरीजों ने कोरोना के आगे दम तोड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 15,968 नए मामले सामने आए है, जिसके साथ देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1,04,95,147 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 202 मरीजों की जान गई है, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,51,529 हो गई है। मृतकों की संख्या देश में डेढ़ लाख के स्तर को पार कर गई है।
विज्ञापन

 
 
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 17,817 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इसी के साथ अब देश में कुल रिकवर मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01,29,111 हो गई है। देश में एक दिन में संक्रमित मामलों की तुलना में रिकवर मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है, जिसकी वजह से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। देश में अब कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले 2,14,507 रह गए हैं।

सक्रिय मामलों में भारत 14वें नवंबर पर 
दुनियाभर में 9.13 करोड़ से अधिक लोग वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 19.52 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सर्वाधिक देशों में अमेरिका शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है। कोविड के सक्रिय केस को लेकर दुनिया में भारत 14वें स्थान पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। जबकि कोरोना से मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे नबंर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed