फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India today 11 January 2022, Corona Death Case today, Active Cases today, health ministry, Corona Vaccination

देश में कोरोना: कल की तुलना में 11 हजार कम मिले मरीज, लेकिन दोगुनी हो गईं मौतें, ओमिक्रॉन मरीज 4500 के करीब

Tue, 11 Jan 2022 09:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Jan 2022 09:39 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 1.68लाख (1,68,063) नए मामले सामने आए हैं और 277 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona Cases In India today 11 January 2022, Corona Death Case today, Active Cases today, health ministry, Corona Vaccination
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण को लेकर आज थोड़ी राहत की खबर जरूर आई है लेकिन मृतकों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, बीते 24 घंटे में सोमवार की तुलना में जहां 11 हजार मरीज कम आए हैं वहीं मृतकों की संख्या दोगुनी  आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 1.68लाख (1,68,063) नए मामले सामने आए हैं और 277 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि सोमवार को 1.79 लाख मामले सामने आए थे और 146 लोगों की मौत हुई थी। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या आठ लाख (8,21,446) को पार कर गई है। वहीं वैक्सीनेशन का आंकड़ा 152 करोड़ को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 10.64 फीसदी है। ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है जिसमें से 1,711 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में कोरोना बेकाबू
देश के पांच राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 33,470 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में 19,286 केस, दिल्ली में 19,166, तमिलनाडु में 13,990 और कर्नाटक में 11,698 मरीज मिले हैं। हालांकि देशभर के कुल मरीजों में 58.08 फीसदी केस सिर्फ इन 5 राज्यों से हैं। जबकि अकेले महाराष्ट्र में 19.92 फीसदी केस हैं।

दिल्ली की जेल में कोरोना विस्फोट
दिल्ली की जेलों में बंद 66 कैदियों और 48 जेल कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तिहाड़ जेल में 42 कैदी और 34 जेल कर्मचारी, मंडोली जेल में 24 कैदी और 8 जेल कर्मचारी एवं रोहिणी जेल के 6 जेल कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

नोएडा में कोरोना विस्फोट
नोएडा में मंगलवार को फिर से कोरोना विस्फोट हुआ। यहां 24 घंटे में 1442 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अबतक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 70972 पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed