फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In india, Covid19 Cases, Active Cases, Death Cases, Health Ministry all updates

समाप्ति की कगार पर कोरोना: भारत में बीते 24 घंटों में केवल 6.9 हजार मामले, 180 लोगों की मौत

Tue, 01 Mar 2022 10:05 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 01 Mar 2022 10:05 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 6,915 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 180 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona Cases In india, Covid19 Cases, Active Cases, Death Cases, Health Ministry all updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या जिस रफ्तार से घट रही है उससे लग रहा है कि कुछ ही दिनों में देश से कोरोना महामारी की समाप्ति हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 6,915 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 180 लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 92 हजार( 92,472) सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.23 करोड़ (4,23,24,550) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह  केवल 1  फीसदी रह गई है जो कि राहत भरी खबर है।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,29,31,045
  • सक्रिय मामले: 92,472
  • कुल रिकवरी: 4,23,24,550
  • कुल मौतें: 5,14,023
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,77,70,25,914

विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 177 करोड़ के पार
कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शनिवार की शाम शाम छह बजे तक देशभर में अब तक टीके की कुल 177 करोड़(1,77,70,25,914) से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कुल 76 करोड़ से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 9,01,647 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 76,83,82,993 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed