फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases are increasing in the country, hospitals on alert, know in 10 points how the danger is increasing

Covid 19: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, अस्पताल अलर्ट पर, 10 प्वाइंट में जानिए कैसे बढ़ रहा खतरा

Sat, 24 May 2025 03:38 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 24 May 2025 03:38 PM IST
सार

कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केरल से लेकर मुंबई और दिल्ली तक बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं। इसे लेकर अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। आइए 10 प्वाइंट में समझते हैं कोरोना का खतरा कैसे बढ़ रहा है?

विज्ञापन
Corona cases are increasing in the country, hospitals on alert, know in 10 points how the danger is increasing
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। केरल से लेकर मुंबई और दिल्ली तक बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं। इसे लेकर सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों को कहा गया है कि वे बेड और ऑक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम कर लें। दिल्ली में अब तक 23 केस मिल चुके हैं। हालांकि सभी मामले गंभीर हैं। आइए 10 प्वाइंट में समझते हैं कोरोना का खतरा कैसे बढ़ रहा है?
विज्ञापन
Trending Videos

Corona cases are increasing in the country, hospitals on alert, know in 10 points how the danger is increasing
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com
1. JN.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया उछाल
दक्षिण एशिया में कोविड के मामलों में उछाल ओमिक्रॉन JN.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया है। डॉक्टर बता रहे हैं कि वैरिएंट काफी है सक्रिय है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक वैरिएंट घोषित नहीं किया है। 

2. चार दिन में ठीक हो जाता है व्यक्ति
मौजूदा कोविड मरीजों में आमतौर पर हल्के लक्षण आ रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति चार दिन में ठीक हो जाता है। इसके सामान्य लक्षण बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और थकावट शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: भारत में कोविड के NB.1.8.1 व LF.7 वेरिएंट पाए गए, आईएनएसएसीओजी के आंकड़ों में पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन

Corona cases are increasing in the country, hospitals on alert, know in 10 points how the danger is increasing
कोरोनावायरस, कोविड 19 - फोटो : Freepik.com
3. दिल्ली में 23 मामले सामने आए
दिल्ली में कोरोना वायरस के 23 मामले सामने आए हैं। इसके बाद भाजपा सरकार ने अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, टेस्टिंग किट और वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया है। 

4. स्वास्थ्य मंत्री बोले- इन्फ्लूएंजा जैसा है वैरिएंट
स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि नया वैरिएंट सामान्य इन्फ्लूएंजा जैसा है। दिल्ली के अस्पतालों को इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी और श्वसन बीमारी के मामलों को एकीकृत स्वास्थ्य डाटा प्लेटफार्म पर दैनिक रूप से अपलोड करने का भी निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

Corona cases are increasing in the country, hospitals on alert, know in 10 points how the danger is increasing
कोरोनावायरस - फोटो : Adobe stock photos
5. गाजियाबाद और नोएडा में भी सामने आए मामले
दिल्ली के अलावा गाजियाबाद और नोएडा में भी कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को नोएडा में कोरोना वायरस का पहला मरीज सामने आया। गाजियाबाद में भी अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं। 

6. केरल में अब तक 273 मामले सामने आए
केरल में मई में अब तक कोरोना के 273 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने को निर्देश दिया है। राज्य ने अस्पतालों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। खांसी के लक्षण वाले मरीजों को चेहरा कवर करने की सलाह दी गई है। 

ये भी पढ़ें: पांच दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, लेकिन कोविड डैशबोर्ड पर कोई अपडेट नहीं
 

Corona cases are increasing in the country, hospitals on alert, know in 10 points how the danger is increasing
कोरोनावायरस - फोटो : Amarujala.com
7.कर्नाटक में भी सामने आए मामले
कर्नाटक में भी कोविड के मामले सामने आए हैं। जहां अब तक 35 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें एक नौ महीने का बच्चा शामिल है। यहां सांस की बीमारी के लक्षण वाले मरीजों को जांच कराने की सलाह दी गई है। 

8. मुंबई में 95 केस मिले
मुंबई में भी कोरोना के अब तक 95 मामले सामने आ चुके हैं। यहां अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की दर काफी कम है। यहां भी लक्षण वाले मरीजों को जांच कराने की सलाह दी गई है। 

Corona cases are increasing in the country, hospitals on alert, know in 10 points how the danger is increasing
वायरस - फोटो : Freepik.com
9. ठाणे में 10 केस 
महाराष्ट्र के ठाणे में पिछले तीन दिनों में कोविड के 10 मामले सामने आ चुके हैं। यहां स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। 

10. आंध्र प्रदेश में भी अलर्ट पर अस्पताल
आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले में ज्यादा उछाल नहीं है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन, पीपीई किट, ट्रिपल लेयर मास्क की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कोविड प्रभावित देशों से लौटने वालों को जांच कराने की सलाह दी गई है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed