फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona: Antibody made in 70 to 80 percent of people, experts said - will protect against Omicron too, but do not be careless

कोरोना: 70 से 80 फीसदी लोगों में बनी एंटीबॉडी, विशेषज्ञ बोले- ओमिक्रॉन से भी करेगी बचाव, पर लापरवाही न बरतें

Sat, 11 Dec 2021 11:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 11 Dec 2021 11:03 PM IST
सार

देश में 70 से 80 फीसदी सीरो पॉजिटिविटी दर है। बड़े शहरों में तो 90 प्रतिशत लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबाडी बन चुकी है। 

विज्ञापन
Corona: Antibody made in 70 to 80 percent of people, experts said - will protect against Omicron too, but do not be careless
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक - फोटो : self

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर फैली दहशत के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि देश में उच्च सीरो पॉजिटिविटी दर से महामारी से बचाव मदद मिलेगी। देश में 70 से 80 फीसदी लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी है। इसलिए डरने की नहीं बल्कि टीकाकरण बढ़ाने और कोरोना से बचाव के अनुकूल नियमों का सख्ती से पालन करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के कोशिका एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के पूर्व निदेशक राकेश मिश्र का कहना है कि देश में 70 से 80 फीसदी सीरो पॉजिटिविटी दर है। बड़े शहरों में तो 90 प्रतिशत लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबाडी बन चुकी है। इसके दम पर भारत कोरोना महामारी व उसके नए वैरिएंट से मजबूती से मुकाबला कर सकता है। 
विज्ञापन


नहीं दिखेंगे ओमिक्रॉन के लक्षण
वर्तमान में बेंगलुरु में टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी (tigs) के निदेशक बतौर कार्य कर रहे राकेश मिश्र ने कहा है कि लोग यदि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हुए भी तो यह बहुत हल्का होगा। ज्यादातर में तो लक्षण भी नजर नहीं आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर बीमारी के संकेत नहीं, बगैर नए वैरिएंट के भी आ सकती है लहर
मिश्र ने कहा कि देश में टीकाकरण का दायरा और बढ़ता है और बच्चों को भी टीके लगना शुरू हुए तो यह और भी फायदेमंद होगा। देश में ओमिक्रॉन का फैलाव तो होगा, लेकिन  डेल्टा की तुलना में स्थिति बेहतर रहेगी क्योंकि ओमिक्रॉन से गंभीर संक्रमण के संकेत नहीं मिल रहे हैं। लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी नए वैरिएंट के बगैर भी नई लहर आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed