फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Alert: local circle survey revealed that someone close to 77 percent of the people has a covid infection

Corona Alert: 77 फीसदी लोगों के करीबियों में कोई न कोई कोरोना की चपेट में, 41 फीसदी नहीं करवा रहे कोविड टेस्ट

Wed, 19 Jan 2022 07:06 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 19 Jan 2022 07:06 PM IST
सार

सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि उनके करीबियों में क्या कोई बीते 30 दिनों में कोविड पॉजिटिव आया है तो उनमें से 77 फीसदी ने हां में जवाब दिया। इसी तरह का सवाल जब तीन जनवरी को पूछा गया था, तो तब अपने करीबियों को कोविड संक्रमित बताने वालों का प्रतिशत 26 था...

विज्ञापन
Corona Alert: local circle survey revealed that someone close to 77 percent of the people has a covid infection
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

बीते दो हफ्तों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। इस बीच कई रिसर्च में सामने भी आया कि कोरोना का नया वैरिएंट 24 घंटे के भीतर ही लोगों को संक्रमित कर रहा है। लोकल सर्कल्स के सर्वे ताजा सर्वे में सामने आया है कि 77 फीसदी लोगों के करीबियों में में किसी ने किसी को कोविड संक्रमण है।

विज्ञापन


लोकल सर्कल्स के सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि उनके करीबियों में क्या कोई बीते 30 दिनों में कोविड पॉजिटिव आया है तो उनमें से 77 फीसदी ने हां में जवाब दिया। इसी तरह का सवाल जब तीन जनवरी को पूछा गया था, तो तब अपने करीबियों को कोविड संक्रमित बताने वालों का प्रतिशत 26 था। जबकि 10 जनवरी को ऐसा कहने वाली की तादाद 50 फीसदी हो गई। इसी तरह 17 जनवरी आते आते 77 फीसदी लोग मानने लगे हैं कि उनके करीबियों में कोई न कोई कोरोना संक्रमित है।
विज्ञापन


इसके अलावा सर्वे में 36 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके जानने वालों में पांच या उससे ज्यादा लोग बीते तीस दिनों में कोविड पॉजिटिव आए हैं। इस सर्वे की खास बात यह रही कि 41 फीसदी लोग का कहना है कि उनके जानने वालों में एक या उससे ज्यादा लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना संक्रमित होने के बावजूद आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं करवाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर ओमिक्रॉन दूसरे लोगों को कर रहा संक्रमित

इधर, देश में ओमिक्रॉन कोरोना वायरस के पिछले वैरिएंट डेल्टा की तुलना में कई गुना तेजी से फैल रहा है और लोगों को संक्रमित कर रहा है। ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति पिछले वैरिएंट्स की तुलना में जल्दी कोरोना स्प्रेडर बन रहे हैं। ऐसे संक्रमित लोगों को कोरोना फैलाने के लिए काफी कम समय लग रहा हैं। ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति 24 घंटे के अंदर ही वायरस फैलाने का काम कर रहे हैं। जबकि डेल्टा समेत अन्य वैरिएंट्स में कोरोना स्प्रेडर बनने में दो से चार दिन का समय लगता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed