वैक्सीन विवाद: सीरम और बायोटेक के बीच खत्म हुई तकरार, कहा- देश के लिए मिलकर करेंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि मंजूरी के बाद दोनों कंपनियों के बीच तकरार देखने को मिली। अब इन दोनों ने अपने बीच जारी विवाद को दूर करते हुए मंगलवार को संयुक्त बयान जारी किया है। ये बयान एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला और भारत बायोटेक के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णा इल्ला ने जारी किया है।
संयुक्त बयान में दोनों कंपनियों ने कहा, 'हम लोगों और देशों के लिए टीकों के महत्व के बारे में पूरी तरह से अवगत हैं। हम अपने कोविड-19 टीकों को वैश्विक पहुंच प्रदान करने की अपनी संयुक्त प्रतिज्ञा के बारे में बताते हैं।' दोनों कंपनियों ने पूरे देश में सही तरीके से कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के प्रयासों की भी बात कही है।
We are fully aware of the importance of vaccines for people and countries alike, we hereby communicate our joint pledge to provide global access for our COVID-19 vaccines: Joint statement of Serum Institute of India and Bharat Biotech
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 5, 2021
संयुक्त बयान में दोनों कंपनियों ने कहा, 'अदार पूनावाला और डॉक्टर कृष्णा इल्ला ने देश में कोरोना वैक्सीन को बनाने, सप्लाई करने और दुनिया तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की। दोनों ही संस्थानों का मानना है कि इस वक्त भारत और दुनिया के लोगों की जान बचाना बड़ा लक्ष्य है।'
यह भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन विवाद खत्म करने को आगे आए पूनावाला, कहा- बायोटेक संग जारी करेंगे संयुक्त बयान
बयान में आगे कहा गया है, 'अब जब भारत में दो कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है, तो हमारा फोकस (केंद्र बिंदु) वैक्सीन बनाने, उसकी सप्लाई (वितरण) करने और बांटने पर है। हमारे संस्थान देशहित में इस काम को पहले की तरह ही करते रहेंगे और आगे बढ़ेंगे। दोनों कंपनियां देश और दुनिया को साथ में वैक्सीन पहुंचाने का प्रण लेती हैं।'
विवाद सुलझाने की अदार पूनावाला ने की पहल
बता दें कि हाल ही में अदार पूनावाला और कृष्णा इल्ला के बीच में बयानबाजी का एक दौर देखने को मिला था। इसके बाद इस विवाद में राजनेताओं की भी एंट्री हो गई थी। इसके बाद पूनावाला ने विवाद को सुलझाने की पहल करते हुए मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर कहा था कि जल्द ही भारत बायोटेक के साथ जारी गलतफहमी को दूर करने के लिए संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।