{"_id":"668a456f8541c68e3204db65","slug":"controversy-sibal-take-dig-at-vice-president-say-who-insult-parliamentary-procedures-every-day-it-isn-t-us-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकरार: कपिल सिब्बल का उपराष्ट्रपति धनखड़ पर तंज, कहा- संसदीय प्रक्रियाओं का रोज अपमान कौन करता है? हम तो नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तकरार: कपिल सिब्बल का उपराष्ट्रपति धनखड़ पर तंज, कहा- संसदीय प्रक्रियाओं का रोज अपमान कौन करता है? हम तो नहीं
Sun, 07 Jul 2024 01:06 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:06 PM IST
सार
नए आपराधिक कानून पर चिदंबरम की टिप्पणी के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की प्रतिक्रिया पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने उन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने तंज किया। पी चिदंबरम के नए आपराधिक काननू पर दिए बयान पर उपराष्ट्रपति ने उनकी आलोचना की थी कि ऐ अंशकालिक लोगों ने द्वारा बनाए गए हैं। इस पर सांसद कपिल सिब्बल नाराज हुए हैं।
1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा था कि यह अकुशल लोगों ने तैयार किया था। पी चिदंबरम की इस टिप्पणी से गुस्साए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस टिप्पणी का अक्षम्य बताया। उन्होंने कहा था कि यह अपमानजनक, मानहानिकारक टिप्पणी को वापस लिया जाए। धनखड़ ने कहा कि यह संसद के लोगों का अपमान है, क्या हम लोग अकुशल हैं? उपराष्ट्रपति ने कहा था कि मेरे पास इतने मजबूत शब्द नहीं हैं कि मैं इस तरह की कहानी को फैलाए जाने और एक सांसद को अंशकालिक करार दिए जाने की निंदा कर सकूं। उन्होंने कहा कि मैं चिदंबरम इस मंच से अपील करता हूं कि कृपया सांसदों के बारे में इस अपमानजनक, मानहानिकारक और अत्यधिक अपमानजनक टिप्पणी को वापस लें। मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करेंगे।
उनके इस बयान पर राज्यसभा सांसद ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि जगदीप धनखड़ ने पी चिदंबरम के इस बयान की आलोचना की कि अंशकालिक लोगों ने तीन आपराधिक कानूनों का मसौदा तैयार किया, यह 'संसद की बुद्धि का अक्षम्य अपमान' है। उन्होंने कहा कि हम सभी अंशकालिक हैं धनखड़ जी!" विपक्ष के प्रमुख स्वर और स्वतंत्र राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि "और कौन दैनिक आधार पर संसदीय प्रक्रियाओं का अपमान करता है? हम तो नहीं करते।