{"_id":"67fa35de805ef489f805ed2f","slug":"controversy-over-giving-name-of-rss-founder-to-skill-development-center-congress-complains-against-bjp-leader-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कौशल विकास केंद्र को RSS संस्थापक का नाम देने पर विवाद, कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कौशल विकास केंद्र को RSS संस्थापक का नाम देने पर विवाद, कांग्रेस ने भाजपा नेता के खिलाफ की शिकायत
Sat, 12 Apr 2025 03:14 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 12 Apr 2025 03:14 PM IST
सार
पलक्कड़ जिले में बन रहे कौशल विकास केंद्र का नाम आरएसएस संस्थापक के नाम पर रखने के विरोध में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने शिलान्यास समारोह को रोक दिया था। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा था कि पलक्कड़ के कांग्रेस विधायक को जिले में पैर रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के पलक्कड़ में कौशल विकास केंद्र का नाम आरएसएस संस्थापक केबी हेडगेवार के नाम पर रखने को लेकर विवाद बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिव्यांगों के लिए बन रहे कौशल विकास केंद्र का शिलान्यास रोकने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत ने कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसे लेकर कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा के पलक्कड़ जिला अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
दरअसल पलक्कड़ जिले में बन रहे कौशल विकास केंद्र का नाम आरएसएस संस्थापक के नाम पर रखने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस, युवा कांग्रेस और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने शिलान्यास समारोह को रोक दिया था। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा था कि पलक्कड़ के कांग्रेस विधायक ममकूटाथिल को जिले में पैर रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता की टिप्पणी का जवाब देते हुए विधायक ममकूटाथिल ने कहा कि जब तक उनके पैर हैं, वह आरएसएस के खिलाफ बोलने के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे। अगर वे मेरे पैर काट देंगे, तो मैं अपने बचे हुए शरीर का इस्तेमाल आरएसएस के खिलाफ बोलने के लिए करूंगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'राष्ट्रपति को तीन महीने में विधेयकों पर फैसला करना चाहिए', सुप्रीम कोर्ट की अभूतपूर्व टिप्पणी
विधायक ने कहा कि मुझे बोलने से रोकने के लिए उन्हें मेरी जीभ काटनी पड़ेगी। तब भी मैं आरएसएस के खिलाफ काम करता रहूंगा। इसलिए मैं ऐसी धमकियों से चिंतित नहीं हूं। मैं एक जनप्रतिनिधि हूं जिसे जनता ने चुना है, न कि भाजपा जिला अध्यक्ष। मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि केरल पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी जो ये धमकियां दे रहे हैं।
शुक्रवार को जब कांग्रेस, युवा कांग्रेस और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने शिलान्यास समारोह को रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा था कि वे परियोजना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वे इसका नाम आरएसएस संस्थापक के नाम पर रखे जाने का विरोध कर रहे हैं। ममकूटथिल ने पार्टी के विरोध का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस मजबूत आंदोलन चलाकर इस पहल का विरोध करेगी। उन्होंने दावा किया कि परियोजना का नाम हेडगेवार के नाम पर रखने के लिए नगर परिषद में कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया था। इसके खिलाफ कानूनी सहारा भी लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: शिवसेना UBT ने कांग्रेस को घेरा, कहा- अहमदाबाद में इंडिया ब्लॉक की स्थिति पर करनी चाहिए थी बात
वहीं भाजपा ने हेडगेवार के पक्ष में नारे लगाते हुए पार्टी के जिला कार्यालय तक मार्च निकाला था। पलक्कड़ नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सवाल उठाया था कि नाम में क्या रखा है और कहा था कि परियोजना अधिक महत्वपूर्ण है।