{"_id":"5c1ff598bdec2256ab4fc59c","slug":"construction-way-clear-for-jaitapur-nuclear-power-project","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : जैतापुर में देश के सबसे बड़े परमाणु पावर प्लांट के निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : जैतापुर में देश के सबसे बड़े परमाणु पावर प्लांट के निर्माण का रास्ता साफ
Wed, 27 Mar 2019 07:36 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाके जैतापुर में देश के सबसे बड़े परमाणु पावर प्लांट के निर्माण में तेजी का रास्ता साफ हो गया है। इस प्लांट के लिए एक फ्रांसीसी कंपनी ईडीएफ ने सरकार को टेकभनो-कॉमर्शियल प्रस्ताव सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक, टेकभनो-कॉमर्शियल प्रस्ताव समझौता प्रक्रिया का एक अहम पड़ाव है, जिससे दोनों पक्षों को परियोजना की लागत और उससे बनने वाली बिजली का मूल्य निर्धारित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
यह प्रस्ताव विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ओर उनके फ्रांसीसी समकक्ष जीन-येव्स ली डायन के बीच 15 दिसंबर को हुई उस बैठक के लगभग एक सप्ताह बाद आया है, जिसमें परियोजना के काम में तेजी लाने को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, ईडीएफ ने यह प्रस्ताव न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) को सौंपा है, जो परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत सार्वजनिक क्षेत्र में परमाणु पावर प्लांटों की देखरेख का काम करता है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार अब इस टेकभनो-कॉमर्शियल प्रस्ताव का अध्ययन करेगी। इस प्रस्ताव में परियोजना की लागत, फ्रांस की तरफ से दिए जाने वाले ऋण और बनने वाली बिजली का कुल मूल्य दिया गया है।
विज्ञापन
2008 में हुआ था समझौता
जैतापुर परमाणु पावर प्लांट के निर्माण के लिए भारत-फ्रांस ने सितंबर, 2008 में समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। सबसे पहले इस परियोजना के लिए फ्रांसीसी कंपनी एरेवा के साथ बातचीत शुरू हुई थी, लेकिन पिछले साल ईडीएफ ने वित्तीय समस्याओं से घिरी इस कंपनी का परमाणु रिएक्टर बिजनेस अधिग्रहित कर लिया था।
सबसे ज्यादा क्षमता
01 नंबर पर होगा क्षमता के हिसाब से देश में जैतापुर परमाणु पावर प्लांट
06 परमाणु रिएक्टर बनाए जाएंगे जैतापुर परमाणु पावर पार्क में
1650 मेगावाट बिजली मिलेगी इस प्लांट के निर्माण के बाद ग्रिड में
सबसे ज्यादा क्षमता
01 नंबर पर होगा क्षमता के हिसाब से देश में जैतापुर परमाणु पावर प्लांट
06 परमाणु रिएक्टर बनाए जाएंगे जैतापुर परमाणु पावर पार्क में
1650 मेगावाट बिजली मिलेगी इस प्लांट के निर्माण के बाद ग्रिड में