{"_id":"695013071ba691c08f0424b5","slug":"consensus-eludes-thackeray-cousins-shiv-sena-bjp-over-seat-sharing-for-bmc-polls-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे पर नहीं बनी सहमति, बैठकों का दौर जारी; जमा हुए 44 नामांकन पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे पर नहीं बनी सहमति, बैठकों का दौर जारी; जमा हुए 44 नामांकन पत्र
Sat, 27 Dec 2025 10:40 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:40 PM IST
सार
Politics: बीएमसी चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर ठाकरे गुटों और भाजपा-शिवसेना के बीच अब तक सहमति नहीं बन पाई है और लगातार बैठकें जारी हैं। वहीं, नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 35 नामांकन दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर ठाकरे परिवार के दोनों गुटों और भाजपा-शिवसेना के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है। शनिवार को अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच लगातार बैठकों का दौर चला, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका। बीएमसी चुनाव 15 जनवरी को होने वाले हैं।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अब तक अपने उम्मीदवारों की सूची का एलान नहीं किया है। इसी तरह उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम साझा नहीं किए हैं। बीएमसी में कुल 227 वार्ड हैं।
दोपहर में मनसे के नेता बाला नंदगांवकर, नितिन सरदेसाई और संदीप देशपांडे ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। यह बैठक महिम विधानसभा क्षेत्र के वार्डों को लेकर मतभेद सुलझाने के लिए हुई, जिसमें दादर और प्रभादेवी जैसे इलाके आते हैं, जहां दोनों दलों का प्रभाव है। बाला नंदगांवकर ने पत्रकारों से कहा कि कुछ सीटों की आपस में अदला-बदली करनी जरूरी था, इसी को लेकर उद्धव ठाकरे से बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को फिर बैठक होगी, जिसके बाद सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि मनसे ने अब तक सभी चुनाव अकेले लड़े हैं, इसलिए सीट साझेदारी की प्रक्रिया उसके लिए नई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कंपकंपा देने वाली ठंड में भी कड़ा पहरा: कश्मीर में सेना का शीतकालीन ऑपरेशन तेज, जम्मू में 35 आतंकी निशाने पर
भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच भी सीटों को लेकर गतिरोध बना हुआ है। शिवसेना के एक नेता ने बताया कि सत्तारूढ़ महायुति में शामिल दोनों दलों के बीच मीरा-भायंदर, ठाणे, नवी मुंबई और कल्याण-डोंबिवली की नगरपालिकाओं को लेकर बातचीत जारी है। महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे समेत 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है।
नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन जमा हुए 35 फॉर्म
मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को 35 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक कुल 44 नामांकन पत्र प्राप्त हो चुके हैं। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हुई थी और यह 30 दिसंबर तक जारी रहेगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि शनिवार को शहर के 23 निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों से कुल 1,294 नामांकन फॉर्म वितरित किए गए। इसमें बताया गया कि पहले दिन 4,165 नामांकन फॉर्म वितरित किए गए थे। इसके बाद 24 दिसंबर को 2,844 फॉर्म और 26 दिसंबर को 2,040 फॉर्म वितरित गए। शनिवार के आंकड़ों के साथ अब तक कुल 10,343 नामांकन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी।