फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Conman arrested after marrying five women, proposing 49 others

Odisha: पांच पत्नियां होने के बाद भी 49 महिलाओं को भेजा शादी का प्रस्ताव, गिरफ्तार हुआ शातिर ठग सत्यजीत सामल

Sat, 03 Aug 2024 09:37 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 03 Aug 2024 09:37 PM IST
सार

ओडिशा पुलिस ने शातिर ठग सत्यजीत सामल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पांच पत्नियों से तलाक लिए बगैर 49 अन्य महिलाओं को शादी का प्रस्ताव दिया। आरोपी सत्यजीत सामल खुद को पुलिस अधिकारी बता कर लोगों से लाखों रुपये भी ठग चुका है। 

विज्ञापन
Conman arrested after marrying five women, proposing 49 others
चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट में मामला हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के भुवनेश्वर में पुलिस ने एक शातिर ठग सत्यजीत सामल को गिरफ्तार किया है। सामल पर आरोप है कि उसने पांच पत्नियों से तलाक लिए बगैर 49 अन्य महिलाओं को शादी का प्रस्ताव दिया। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी सत्यजीत सामल खुद को पुलिस अधिकारी बता कर लोगों से लाखों रुपये भी ठग चुका है। भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने बताया कि सामल के खिलाफ दो महिलाओं ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज की थीं। इसके बाद पुलिस ने एक महिला अधिकारी की मदद से सामल को पकड़ने का जाल बिछाया।

विज्ञापन


ऐसे गिरफ्तार हुआ सत्यजीत सामल
पुलिस ने महिला अधिकारी से कहा था कि सामल से शादी का ढोंग करें और उसे मिलने के लिए बुलाएं। महिला अधिकारी ने कुछ ऐसे ही काम किया और सामल को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही सामल मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कार, एक मोटरसाइकिल, 2.10 लाख रुपये नकद, एक पिस्तौल, कुछ गोला-बारूद और दो विवाह अनुबंध प्रमाण पत्र बरामद किए। पुलिस आयुक्त पांडा ने आगे बताया कि सामल के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने समझौते के दस्तावेज में नाम वाली दो महिलाओं से शादी की थी। उसकी कुल पांच पत्नियों में से दो ओडिशा में रहती हैं। इसके अलावा एक पत्नी कोलकाता और एक दिल्ली में रहती हैं। हालांकि, पुलिस को पांचवीं महिला के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


एक महिला को ठगने के बाद भाग जाता था दुबई
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सामल मूल रूप से जाजपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में भुवनेश्वर में रह रहा है। वह वैवाहिक वेबसाइट्स के जरिए युवा विधवाओं और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था। यही नहीं, शादी का वादा करने के बाद सामल पीड़ित महिलाओं से नकदी और कार की मांग करता था। पैसे वापस मांगने पर वह उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाता था। पांडा ने कहा कि आरोपी सामल द्वारा महिलाओं को शादी का झांसा दिया जाता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा जाता था। इसके बाद वह ठगे हुए पैसों से आलीशान जीवन जीता था। वह एक महिला को ठगने के बाद दुबई भाग जाता था और अपना अगला लक्ष्य ढूंढ़ने के बाद वापस लौटता था। पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में उसके मैट्रिमोनियल साइट पर 49 महिलाओं से चैट की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में दर्ज मामले के बाद शुरू हुई जांच
दरअसल, फरवरी में कैपिटल पुलिस स्टेशन में एक महिला के शिकायत दर्ज कराने के बाद सामल के खिलाफ जांच शुरू की। दो शिकायतकर्ताओं में से एक के मुताबिक, वह मैट्रिमोनियल साइट के जरिए सामल के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों लगातार मिलने लगे। सामल ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को मजबूर कर शारीरिक संबंध बनाए और कार खरीदने के लिए पैसे मांगे। पीड़िता ने बैंक से पर्सनल लोन लेकर करीब 8.15 लाख रुपये की कार खरीदी। इसके के साथ ही सामल को कारोबार करने के लिए 36 लाख रुपये भी दिए। दूसरी शिकायतकर्ता से भी आरोपी ने 8.60 लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल ली। इसके लिए उसने भी कई बैंकों से पर्सनल लोन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed