फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Working Committee Reconstituted, Overhauling Initiated, Team Rahul Gandhi Forms Core Group, Ghulam Nabi Azad Dropped As AICC General secretary

कांग्रेस के कायाकल्प की कवायद, महासचिव पद से हटाए गए आजाद, कई राज्यों में प्रभारी बदले

Fri, 11 Sep 2020 11:58 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 11 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congress Working Committee Reconstituted, Overhauling Initiated, Team Rahul Gandhi Forms Core Group, Ghulam Nabi Azad Dropped As AICC General secretary
सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी। - फोटो : File

कांग्रेस पार्टी के कायाकल्प की कवायद शुरू हो गई है। इस क्रम में पार्टी ने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को महासचिव पद से हटा दिया है। इसके साथ ही कई राज्यों में प्रभारी भी बदले गए हैं। सूत्रों के अनुसार, फेरबदल की इस नई कवायद में राहुल गांधी की टीम के नेताओं को खास जगह दी गई है।

विज्ञापन


बहरहाल, जानकारी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गुलाम नबी आजाद के साथ साथ चार अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी महासचिव पद से हटा दिया। पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का भी पुनर्गठन किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार आजाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से हटाया गया है। बता दें कि आजाद उन 23 नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने संगठनात्मक बदलाव को लेकर बीते दिनों पत्र लिखा था। हालांकि गुलाम नबी आजाद को कार्य समिति में जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव शुक्ला को हिमाचल कांग्रेस प्रभारी जबकि देवेंद्र यादव को उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है। 






कांग्रेस ने पत्र विवाद के बाद 24 अगस्त को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में बनी सहमति के बाद एक छह सदस्यों वाली विशेष समिति भी गठित की है। यह समिति पार्टी के संगठन और कामकाज से जुड़े मामलों में सोनिया गांधी का सहयोग करेगी।

इस विशेष समिति में एके एंटनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला को शामिल किया गया है। सुरजेवाला और तारिक अनवर को पार्टी के नए महासचिव नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस स्थाई आमंत्रित
दिग्विजय सिंह, मीरा कुमार, अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद, अविनाश पांडेय, केएच मुनियप्पा, प्रमोद तिवारी, तारिक हमीद कर्रा, पवन कुमार बंसल, रजनी पाटिल, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, शक्तिसिंह गोहिल, राजीव शंकरराव सातव, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, दिनेश गुंडु राव, मणिकम टैगोर, डॉ. चेल्लाकुमार, एचके पाटिल, देवेंद्र यादव, विवेक बंसल, मनीष चतरथ, भक्त चरण दास, कुलजीत सिंह नागरा।


विशेष आमंत्रित
दीपेंद्र हुडा, कुलदीप विश्नोई, चिंता मोहन, सचिन राव, सुष्मिता देव, लालजी देसाई, जी संजीवा रेड्डी, नीरज कुंदन, बीवी श्रीनिवास।

कांग्रेस कार्य समिति सदस्य
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, एके एंटोनी, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, हरीश रावत, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खरगे,  मुकुल वासनिक, ओमान चंडी, अजय माकन, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी चिदम्बरम, जितेंद्र सिंह, तारिक अनवर, रणदीप सिंह  सुरजेवाला, गईखंगम, रघुवीर सिंह मीणा, तरुण गोगोई।          

सुरजेवाला का कद बढ़ा
कांग्रेस में ताजा बदलाव के बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला का पार्टी में कद बढ़ा है। उन्हें कर्नाटक का प्रभारी भी बनाया गया है। मधुसूदन मिस्त्री को केंद्रीय चुनाव समिति अध्यक्ष बनाया गया है। प्रियंका गांधी को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा केसी वेणुगोपाल को संगठन की जिम्मेदारी दी है।  








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed