फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will start samvidhan bachao padyatra it will start from 26th January 2025

Congress: 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब कांग्रेस शुरू करेगी 'संविधान बचाओ पदयात्रा', 26 जनवरी से होगी शुरुआत

Thu, 26 Dec 2024 09:58 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 09:58 PM IST
सार

 Congress: सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,  26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक हम 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेंगे। हर राज्य में ये यात्रा होगी और इसमें सभी मुद्दे शामिल होंगे।

विज्ञापन
Congress will start samvidhan bachao padyatra it will start from 26th January 2025
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : एक्स/Rahul Gandhi

विस्तार

कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गुरुवार को कई अहम फैसले लिए गए। इस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की ओर से नई पदयात्रा शुरू करने पर भी फैसला लिया गया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि  कांग्रेस 26 जनवरी 2025 से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' निकालेगी। इसके अलावा बैठक में ये फैसला किया गया कि पार्टी में व्यापक संगठनात्मक सुधार तथा पुनर्गठन का काम तत्काल शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


एक साल तक चलेगी 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा'
सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,  26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक हम 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेंगे। हर राज्य में ये यात्रा होगी और इसमें सभी मुद्दे शामिल होंगे। जैसा हम मानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को 'संजीवनी' मिली और हमारे राजनीति में ये एक परिवर्तनकारी क्षण था उसके बाद 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' हुआ और अब एक साल के लिए 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' होगा।
विज्ञापन


पार्टी की कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किए गए जिनमें एक प्रस्ताव महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक है। वेणुगोपाल ने कहा,  वर्ष 2025 का साल संगठन में व्यापक बदलाव का होगा। हम व्यापक संगठनात्मक सुधार करेंगे। यह काम तत्काल शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ‘जय भीम जय संविधान’ अभियान शुरू करेगी
कांग्रेस की ओर से जारी किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि, कांग्रेस 'जय भीम जय संविधान' अभियान शुरू करेगी। इस अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर को बेलगावी में एक रैली से होगी। इसका समापन 26 जनवरी, 2025 को – संविधान लागू होने और गणतंत्र की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर – महू में एक रैली से होगा। 


प्रस्ताव में कहा गया है महात्मा गांधी की विरासत के साथ-साथ संविधान को संरक्षित और बढ़ावा देने की आवश्यकता को देखते हुए, यह आंदोलन 26 जनवरी, 2025 से आगे भी बढ़ेगा। बैठक में यह फैसला भी किया गया है कि अप्रैल 2025 के पहले या दूसरे हफ़्ते में गुजरात में कांग्रेस का सत्र आयोजित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed