फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress will raise china border issue in Parliament

कांग्रेस का ऐलान, संसद में उठाएगी भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा

Sat, 15 Jul 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 15 Jul 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
congress will raise china border issue in Parliament
सोनिया गांधी - फोटो : The Indian Express

चीन-भारत-भूटान सीमा विवाद के मुद्दे पर केंद्र सरकार को विपक्ष का पूरा सहयोग मिला। डोकलाम सीमा पर भारत ने किसी भी सूरत में पीछे न हटने का फैसला किया। केंद्र सरकार के इस फैसले पर अन्य विपक्ष पार्टियों ने समर्थन किया। वहीं कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से असहमत नजर आई। कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में उठाएगी। कांग्रेस का कहना है कि मौजूदा विवाद को राजनयिक तरीके से कम करना चाहिए। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें विदेश सचिव एस जयशंकर ने डोकलाम विवाद पर सरकार का पक्ष रखा था। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने कश्मीर में जारी हिंसा पर बात की थी।
विज्ञापन


इस दौरान चीन से जारी विवाद पर सरकार को विपक्ष का साथ मिला, मगर कश्मीर मामले में करीब-करीब सभी दलों ने सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए राज्य में उसकी नीतियों के कारण माहौल खराब का आरोप लगाया। कई विपक्षी दलों ने खुफिया इनपुट के बाद अमरनाथ यात्रा से जुड़े तीर्थ यात्रियों पर हुए हमले पर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन पर सरकार को मिला विपक्ष का साथ

congress will raise china border issue in Parliament

बैठक में पहले विदेश सचिव और बाद में विदेश मंत्री ने डोकलाम पठार विवाद की ताजा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दोनों ने बताया कि इस विवाद में भारत का पक्ष मजबूत है। साथ ही यह भी याद दिलाया कि अपनी सुरक्षा के लिए भारत ने पहली बार सीमा पार कर भूटान के साथ मिल कर चीन को सड़क बनाने से रोका है।

सेना अब भी डोकलाम पठार पर टिकी हुई है और भारत तब तक वहां से अपने सैनिकों को नहीं हटाएगा जब तक चीन अपनी सेना को वापस नहीं बुलाता। सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्री ने इस दौरान विपक्ष से इस मुद्दे को ज्यादा तूल न देने का आग्रह किया और आश्वस्त किया कि भारत अपने हितों से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करेगा।

इस दौरान विपक्षी नेताओं को इस दिशा में दोनों ओर से हुई पहल की भी जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद सभी दलों ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ा होने की बात कही। साथ ही सरकार की कूटनीतिक स्तर पर समस्या का हल निकालने के स्टैंड का भी साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed