फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress will present urgent claim to form government after hung result

त्रिशंकु नतीजे आए तो राष्ट्रपति के पास सरकार बनाने का तत्काल दावा पेश करेगी कांग्रेस

Thu, 23 May 2019 02:25 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 23 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Congress will present urgent claim to form government after hung result
Sonia Gandhin, Rahul Gandhi, Manmohan Singh
मतगणना से पहले ही कांग्रेस ने केंद्र में सरकार बनाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी रणनीति के तहत यदि एनडीए बहुमत हासिल करने में नाकाम रहा तो पार्टी तत्काल सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है ताकि राष्ट्रपति को सबसे बड़े दल या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का मौका ही न मिले। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के रणनीतिकार अहमद पटेल और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर इस रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। एक नेता ने बताया कि त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में हम सबसे पहले राष्ट्रपति के पास पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


हम कर्नाटक मॉडल को केंद्र में भी अपना सकते हैं। इस बीच विपक्षी दलों ने भी त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को पत्र सौंपने का फैसला किया है। पत्र पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और डीएमके प्रमुख एम स्टालिन के हस्ताक्षर हैं। इस मुहिम में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खत में ये लिखा है

विपक्षी पार्टियों ने अपने खत में लिखा है कि नतीजों के एलान के बाद जब 17वीं लोकसभा के गठन की अधिसूचना जारी की जाए तो हमें भी सरकार बनाने के लिए 272 सदस्यों की सूची सौंपने का मौका दिया जाए। लिहाजा हमारे अनुरोध पर विचार किया जाए।


इस पत्र के साथ कानूनी विशेषज्ञों का मत भी लगाया है, जिन्होंने बताया कि खंडित जनादेश की स्थिति में किसे सरकार बनाने का आमंत्रण मिलना चाहिए। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह राष्ट्रपति के विवेक पर निर्भर करता है कि वह सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्योता देते हैं या साथ मिलकर चुनाव लड़ रहीं पार्टियों के गठबंधन को।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed