{"_id":"6832bb87e865041adf052878","slug":"congress-upset-over-bjp-mp-s-statement-said-pm-modi-should-apologize-sack-jangra-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम हमला: भाजपा सांसद के बयान को लेकर बिफरी कांग्रेस, कहा- माफी मांगें पीएम मोदी, जांगड़ा को बर्खास्त करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहलगाम हमला: भाजपा सांसद के बयान को लेकर बिफरी कांग्रेस, कहा- माफी मांगें पीएम मोदी, जांगड़ा को बर्खास्त करें
Sun, 25 May 2025 12:18 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 25 May 2025 12:18 PM IST
सार
भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि जांगड़ा के बयान पर प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व की चुप्पी को मौन स्वीकृति के तौर पर देखा जाना चाहिए। पीएम मोदी को इसे लेकर माफी मांगनी चाहिए और सांसद को बर्खास्त करना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के बयान का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस ने सांसद को बर्खास्त करने और पीएम नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की मांग की।
कांग्रेस ने कहा कि जांगड़ा के बयान पर प्रधानमंत्री और भाजपा नेतृत्व की चुप्पी को मौन स्वीकृति के तौर पर देखा जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा नेता पहलगाम पीड़ितों और सशस्त्र बलों को बदनाम करने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
खरगे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के शर्मनाक बयान ने एक बार फिर आरएसएस-भाजपा की ओछी मानसिकता को उजागर कर दिया है। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हमारी बहादुर सेना का अपमान किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने कोई कार्रवाई नहीं की। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने हमारे बहादुर कर्नल पर अभद्र टिप्पणी की, लेकिन उन्हें आज तक बर्खास्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' बदलते भारत की तस्वीर; आतंकवाद को खत्म करना हमारा संकल्प
उन्होंने कहा कि जब पहलगाम में शहीद हुए नौसेना अधिकारी की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, तब भी मोदी जी चुप थे। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि आपकी रगों में सिंदूर है। अगर ऐसा है तो आपको महिलाओं के सम्मान के लिए अपने इन बदजुबान नेताओं को बर्खास्त कर देना चाहिए।
वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता लगातार भारतीय सेना और शहीदों का अपमान कर रहे हैं। जो उनकी क्षुद्र और नीच मानसिकता को उजागर करता है। रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जांगड़ा का यह शर्मनाक बयान दर्शाता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा इतनी असंवेदनशील हो गई है कि पहलगाम में सुरक्षा चूक को दोष देने के बजाय भाजपा सांसद शहीदों और उनकी पत्नियों पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा ने शाह और देवड़ा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेतृत्व की चुप्पी को इन बयानों की मौन स्वीकृति क्यों न माना जाए? हमारी स्पष्ट मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी को इस शर्मनाक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए और सांसद राम चंद्र जांगड़ा को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: पंजाब समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान; 19 जून को मतदान, 23 को नतीजे
यह कहा था सांसद जांगड़ा ने
भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने शनिवार को कहा था कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के आतंकवादी हमले की चपेट में आए पर्यटकों को लड़ना चाहिए था और जिन महिलाओं ने अपने पतियों को खो दिया था, उन्हें वीरांगना की तरह काम करना चाहिए था। यदि पर्यटकों ने अग्निवीर प्रशिक्षण लिया होता, तो हताहतों की संख्या कम होती तथा महिलाओं में योद्धा महिलाओं की भावना का अभाव होता।

एफडीआई में गिरावट से साफ भारत में निवेश अनिश्चितता बढ़ रही
कांग्रेस ने रविवार को कहा कि भारत में शुद्ध एफडीआई में गिरावट देश में भारी निवेश अनिश्चितता को दर्शाती है। कंपनियां अब विदेश में निवेश करना पसंद कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हाल ही में जारी आरबीआई के आंकड़ों से पता चलता है कि 2024-25 में भारत में शुद्ध एफडीआई 96 प्रतिशत से घटकर मात्र 0.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया है। इस गिरावट के लिए चाहे जो भी आधिकारिक स्पष्टीकरण दिया जा रहा हो, लेकिन तथ्य यही है कि यह भारत में भारी निवेश अनिश्चितता बढ़ रही है। यह न केवल विदेशी निवेशकों को बल्कि भारतीय कंपनियों को भी हतोत्साहित कर रहा है, जो भारत की बजाय विदेश में निवेश करना चाहते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन