फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress tweet on international women day about celebration

कांग्रेस का बेतुका ट्वीट, पूछा- रात भर मटरगश्ती करके मनाना चाहोगी महिला दिवस?

Thu, 08 Mar 2018 06:55 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Mar 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
Congress tweet on international women day about celebration

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से महिला दिवस पर एक सर्वे जारी किया गया, जिसमें पूछे गए बेतुके सवालों के कारण पार्टी की खासी किरकिरी हुई। सर्वे में सवाल पूछा गया है कि आप महिला दिवस किस तरह मनाना पसंद करेंगी। इसके जवाब में चार विकल्प दिए गए हैं- पसंदीदा ड्रिंक पीकर, जोर से ठहाके लगाकर, रात भर मटरगश्ती करके या उपरोक्त सभी।

विज्ञापन


इस सर्वे पर सैकड़ों लोगों ने वोट किया लेकिन कुछ ने इसे लेकर पार्टी की बखिया उधेड़ दी। अपने अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘हिट एंड रन’ राजनीति के कारण राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता में कम होते कौल के बीच इस सर्वे ने पार्टी की मिट्टी पलीद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सक्रिय एक महिला ने इसके जवाब में ट्वीट किया है, ‘प्रिय कांग्रेस, हम आपके बताए गए इन बेतुके तरीकों से हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नहीं मनाती हैं। इसकी बजाय हम रोज मेहनत कर खुद को साबित करते हुए सफल होती हैं। आपकी पार्टी के अध्यक्ष की तरह नहीं जो 47 साल की उम्र में भी परिपक्व दिखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर कई महिलाओं ने पूछा है कि क्या ये करना ही वाकई महिला सशक्तीकरण है। एक महिला ने ट्वीट किया, ‘मुझे इस बात पर हैरानी हो रही है कि ये कैसे घटिया विकल्प दिए गए हैं।’ 

एक अन्य टिप्पणी में कहा गया है, ‘कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख का दिमाग जगह पर नहीं है। संस्कारों वाला इंसान इस दिन को अपनो के साथ यादों को याद करते हुए और खाते-पीते गुजारेंगे। एक गरीब महिला की शिक्षा स्वास्थ्य और रुपयों से मदद करेंगे।’ 


एक अन्य महिला ने कहा है, ‘शायद आप भूल गए। किसी भी शुभ अवसर पर मंदिर जाकर प्रार्थना की जाती है। हमारी संस्कृति में शराब और अय्याशी के लिए कोई जगह नहीं है।’

समर्थन में भी ट्वीट
सर्वे के कड़ी आलोचना के बीच एक ट्वीट समर्थन में भी किया गया है जिसमें कहा गया है, ‘वाह क्या पोल है। राहुल गांधी की तरह ये वाकई आधुनिक है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed