{"_id":"689e02b4cc0025aff30ead21","slug":"congress-tried-every-trick-to-stop-sir-but-faced-disappointment-in-sc-bjp-chief-nadda-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'कांग्रेस ने SIR को रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया, लेकिन कोर्ट में हाथ लगी निराशा', नड्डा का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'कांग्रेस ने SIR को रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया, लेकिन कोर्ट में हाथ लगी निराशा', नड्डा का पलटवार
Thu, 14 Aug 2025 09:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:07 PM IST
सार
BJP: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के नाम और कारण सार्वजनिक करने का निर्देश दिया, जिससे पारदर्शिता बढ़े। इस पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस मामला और मुद्दा दोनों हार गई है और अब 'नैतिक जीत' का दिखावा कर रही है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रोकने के लिए हर तरह की चालें और धोखाधड़ी की कोशिश की, लेकिन उसे सुप्रीम कोर्ट में निराशा ही हाथ लगी। नड्डा ने कहा कि मामला और मुद्दा दोनों हारने के बाद कांग्रेस अब निरर्थक बातों को 'नैतिक जीत' बताकर प्रचार कर रही है, जो उसकी हताशा को दिखाता है।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश वोट चोरों को बड़ा संदेश: रमेश
उनकी यह प्रतिक्रिया तब सामने आई, जब कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश को 'लोकतंत्र की बड़ी जीत' बताया और कहा कि यह 'वोट चोरों' के लिए एक बड़ा संदेश है, जिन्होंने बिहार में एसआईआर के जरिए चुनावी प्रक्रिया को बिगाड़ने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: 'कागज मिटाओ-अधिकार चुराओ', राहुल ने भाजपा पर आदिवासियों के वन अधिकार पट्टे गायब करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट ने क्या निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से हटाए गए 65 लाख नामों और हटाने के कारणों की जानकारी सार्वजनिक करे, ताकि पारदर्शिता बढ़ सके। कोर्ट ने यह भी कहा कि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, वे आधार कार्ड जैसे दस्तावेज लेकर चुनाव अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
कांग्रेस ने मामला भी हारा और मुद्दा भी: जेपी नड्डा
नड्डा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, कांग्रेस ने एसआईआर को रोकने के लिए हर तरह की चाल चली, लेकिन आज उसे सुप्रीम कोर्ट से निराशा मिली। उन्होंने आगे लिखा, अब कांग्रेस अपनी हताशा में निरर्थक बातों को नैतिक जीत के रूप में पेश कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, सच्चाई यह है कि कांग्रेस के सारे झूठ एक-एक कर खारिज हो रहे हैं और बेनकाब हो रहे हैं। कांग्रेस ने एक बार फिर मामला भी हारा और मुद्दा भी।
ये भी पढ़ें: 'राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई मृत मतदाताओं की सूची', सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग का बयान
शीर्ष कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: वेणुगोपाल
इस बीच, केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा, बिहार एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत है और उन वोट चोरों के लिए बड़ा संदेश है, जिन्होंने एसआईआर का दुरुपयोग कर बिहार की चुनावी प्रक्रिया को बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा आधार को पहचान पत्र के रूप में मानने का फैसला भी अहम है, क्योंकि बिहार जैसे राज्य में गरीब और वंचित वर्गों के पास सबसे ज्यादा आधार कार्ड ही होते हैं। कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, हम इस फैसले को एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ हमारी लड़ाई का पहला और अहम कदम मानते हैं। हम चुनाव आयोग की गड़बड़ियों और धांधलियों को उजागर करने के लिए अपनी लड़ाई जोश के साथ जारी रखेंगे।
वहीं, कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने संविधान को पूरी मजबूती, स्पष्टता और साहस के साथ कायम रखा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री और उनके समर्थकों की साजिशों से हमारे गणराज्य को बचाने की लंबी लड़ाई है। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला उम्मीद की एक बड़ी किरण है। यह एक बहुत ही अहम पहला कदम है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन