फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress together with friendly parties will form govt collectively mallikarjun Kharge

Congress: खरगे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- संसद को बना दिया रबर स्टांप, 2024 में कांग्रेस की बनेगी सरकार

Wed, 22 Feb 2023 10:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 10:12 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की संसद को 'रबर स्टांप' बना दिया है। उन्होंने दावा भी किया कि मोदी सरकार ने चार श्रम संहिताओं के जरिए मजदूरों के हितों पर आघात किया है और वह कुछ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है।

विज्ञापन
Congress together with friendly parties will form govt collectively mallikarjun Kharge
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि सहयोगी दलों के साथ मिलकर कांग्रेस 2024 में सरकार बनाएगी। यह टिप्पणी उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के महाधिवेशन में की। इससे एक दिन पहले नगालैंड में चुनावी रैली में भी उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार केंद्र में अगली सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन

 

'अहंकार के साथ बात करने वाले व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करती जनता'
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस टिप्पणी को लेकर भी निशाना साधा कि वह अकेले सभी पर भारी पड़ते हैं। उन्होंने कहा, आप अकेले नहीं हैं, भाजपा है, आरएसएस है... 56 इंच अब थोड़ा कमजोर हो गया है। जो व्यक्ति इस तरह के अहंकार के साथ बात करता है, लोग ऐसे व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करते। उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र है। इसलिए मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस तरह की बातें मत कीजिए। खरगे ने कहा कि एक तरफ भाजपा लोकतंत्र की बात करती है और दूसरी तरफ लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को गिराती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा ने सात राज्यों में दबाव बनाने की रणनीति का किया इस्तेमाल' 
खड़गे ने मंगलवार को दीमापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा ने नगालैंड सहित छह से सात राज्यों में सरकार बनाने के लिए दबाव बनाने की रणनीति का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस नीत गठबंधन केंद्र में सत्ता में आएगा। हम अन्य दलों के साथ बातचीत कर रहे हैं। भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा... अन्य सभी दल एक साथ करेंगे। हम संविधान और लोकतंत्र का पालन करेंगे... 100 मोदी या शाह आने दीजिए। यह भारत है और संविधान बहुत मजबूत है। खरगे ने यह उम्मीद भी जताई कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।
 

विज्ञापन

'कुछ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही मोदी सरकार'
कांग्रेस प्रमुख खरगे ने बजट सत्र के पहले चरण के दौरान राहुल गांधी व पार्टी के कई नेताओं की कुछ टिप्पणियां दोनों सदनों की कार्यवाही से हटाए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की संसद को 'रबर स्टांप' बना दिया है। खरगे ने यह दावा भी किया कि मोदी सरकार ने चार श्रम संहिताओं के माध्यम से मजदूरों के हितों पर आघात किया है और वह कुछ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। 
 

उद्योगपति अदाणी की संपत्ति में वृद्धि को लेकर खरगे का सरकार पर कटाक्ष
खरगे ने कहा, कार्यवाही से हमारे भाषणों को निकाल दिया गया। मैंने कुछ भी असंसदीय नहीं कहा था। एक शेर बोला था, उसे भी निकाल दिया। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में उद्योगपति गौतम अदाणी की संपत्ति में हुई बेतहाशा वृद्धि का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, यह कौन सा जादू है? हमें भी बताओ, हम भी मजदूरों से कहेंगे कि मोदी जी के पास ऐसी गोली है जिसे खाएंगे तो आप 12 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति वाले आम आदमी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed